फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Citco hotels and buses will be booked from IRCTC website

चंडीगढ़: आईआरसीटीसी की वेबसाइट से होगी सिटको के होटल व खास बसों की बुकिंग

Tue, 24 Aug 2021 02:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 24 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Citco hotels and buses will be booked from IRCTC website
IRCTC - फोटो : IRCTC

चंडीगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटको) और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने हाथ मिलाया है। अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट से सिटको के होटल, सुखना लेक के क्रूज और खास बसों की बुकिंग की जा सकेगी।

विज्ञापन


योजना के अनुसार, सिटको शहर के पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने पर जोर देगा, जबकि आईआरसीटीसी यात्रा पैकेज पेश करके अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू पर्यटकों को चंडीगढ़ लेकर आएगा। दोनों पक्ष संयुक्त रूप से सहयोग के क्षेत्रों का पता लगाएंगे और इसके लिए विस्तृत योजना तैयार करेंगे। सिटको की प्रबंधन निदेशक जसविंदर कौर सिद्धू के अनुसार पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के व्यापक उद्देश्य के लिए दोनों पक्षों की ताकत और बुनियादी ढांचे का उपयोग करना, इस गठजोड़ के पीछे प्रमुख कारणों में से एक है। इसके अलावा वह वेब पोर्टल साझा करेंगे, जहां दोनों पक्षों की सेवाओं तक पहुंच और प्रचार किया जा सकता है। बताया कि आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए सिटको व्यापक पैकेज बनाएगा।
विज्ञापन


पैकेज प्रचार के लिए तीनों संपत्तियों को आईआरसीटीसी पोर्टल्स (पर्यटन, रेलवे और हवाई पोर्टल) पर सूचीबद्ध किया जाएगा। इन टूर को आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऑनलाइन पोर्टल पर हाईलाइट किया जाएगा। यात्रियों को लुभाने के लिए पैकेज में अतिरिक्त विशेषताएं, जैसे होहो बस टूर सिटी, हॉप ऑन-हॉप ऑफ, डबल डेकर टूरिस्ट बस, सुखना लेक में क्रूज पैकेज आदि को बुक करने की भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के चेयरमैन और प्रबंधन निदेशक रजनी हसीजा के अनुसार, वह अपने ग्राहकों के लिए एक-दूसरे के उत्पादों और सेवाओं की मार्केटिंग करेंगे। इस प्रकार पर्यटकों और यात्रियों के लिए सेवाओं की श्रेणी में सुधार होगा। बताया कि साथ मिलकर कार्यक्रम करना, संयुक्त रूप से सम्मेलन करना भी एजेंडे में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed