फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, CHB to auction 19 freehold and 27 leasehold residential properties, fix reserve price

19 फ्री होल्ड और 27 लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की करेगा नीलामी सीएचबी, आरक्षित मूल्य तय

Tue, 26 Oct 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, CHB to auction 19 freehold and 27 leasehold residential properties, fix reserve price
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) नवंबर माह में 19 फ्री होल्ड और 27 लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की बिक्री करेगा। पिछली पांच बार की तरह ही इस बार भी बोर्ड की तरफ से इन संपत्तियों के लिए टेंडर किए जाएंगे। बोली लगाने की तिथियों का एलान अभी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार 10 से 30 नवंबर तक ये टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से छठी बार किए जा रहे इस टेंडर में 113 लीज होल्ड व्यवसायिक संपत्तियों को भी रखा जाएगा। हालांकि, लीज होल्ड संपत्तियों के लिए शहरवासियों की तरफ से रुचि नहीं दिखाई जा रही है। पांचवीं बिक्री में भी बोर्ड को लीज होल्ड संपत्तियों के लिए ज्यादा खरीददार नहीं मिले थे। बोर्ड ने इस बार आरक्षित मूल्य में बदलाव नहीं किया है। सेक्टर-51एमआईजी फ्लैट का आरक्षित मूल्य 90 लाख रुपये तय किया गया है। इसके अलावा सेक्टर-63 के वन बैडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य करीब 44 लाख रुपये तय किया गया है। इसी तरह सेक्टर-38वेस्ट के ईडब्ल्यूएस फ्लैट के लिए आरक्षित मूल्य करीब 24 लाख, सेक्टर-49 वन बैडरुम फ्लैट का आरक्षित मूल्य करीब 39 लाख रुपये तय किया गया है। मनीमाजरा के स्मॉल बूथ का आरक्षित मूल्य 33 लाख, कॉर्नर स्मॉल बूथ का आरक्षित मूल्य करीब 46 लाख और कजहेड़ी बे-शॉप का आरक्षित मूल्य 1.70 करोड़ रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed