फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, bus stop, installing GPS, 358 buses running on local route, CTU

लोकल रूट पर चलने वाली 358 बसों में जीपीएस लगाकर बस स्टॉप से जोड़ा

Sat, 10 Jul 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, bus stop, installing GPS, 358 buses running on local route, CTU
चंडीगढ़। यूटी परिवहन विभाग ने लोकल रूट पर चलने वाली सीटीयू की सभी 358 बसों में जीपीएस लगाकर उन्हें बस स्टॉप के साथ जोड़ दिया है। इसके लिए आईएसबीटी-43 में एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जिसका काम 75 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। परिवहन विभाग के निदेशक उमाशंकर गुप्ता ने आदेश दिए हैं कि कंट्रोल रूम का काम 31 जुलाई से पहले पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

निदेशक उमाशंकर गुप्ता को आईएएस प्रमोट कर दिया गया है। ऐसे में वह चंडीगढ़ प्रशासन से जाने से पहले इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (आईटीएस) का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से करा देना चाहते हैं। आईटीएस के तहत सीटीयू की लोकल रूट पर चलने वाली सभी बसों को बस स्टॉप से जोड़ दिया गया है। पिछले कुछ महीनों से बसों को ट्रायल के आधार पर चलाया भी जा रहा है, लेकिन जब तक कंट्रोल रूम नहीं बनेगा, तब तक ये प्रोजेक्ट पूरा नही होगा। इसके लिए आईएसबीटी-43 में बन रहे कंट्रोल रूम का काम 31 जुलाई से पहले पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम से बसों को जीपीएस से ट्रैक किया जाएगा। बस डिपो भी कंट्रोल रूम से जुड़ा होगा। बस ड्राइवर को एसएमएस की सुविधा होगी। वह बस लेकर निकलते ही एसएमएस भेज कर इसकी जानकारी देंगे। प्रोजेक्ट के तहत बसों के लिए कई सुविधाएं प्रदान करनी हैं। इसमें यात्री बस के अंदर लगे स्क्रीन पर रूट और अगला गंतव्य देख सकेंगे। बसों को बस स्टॉप से जोड़ा गया है, जिससे लोगों को रियल टाइम में पता चलेगा कि बस कितनी देर में स्टॉप पर पहुंचेगी। यह सबकुछ एक मोबाइल ऐप के माध्यम से होगा, जिसे परिवहन विभाग ने कुछ महीने पहले लांच कर दिया है। हालांकि अब विभाग कंट्रोल रूम के बनने का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद आधिकारिक तौर पर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed