फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Approved the bail plea of ??the accused of indecent acts of innocent

मासूम से अश्लील हरकतों के आरोपी की जमानत याचिका मंजूर

Wed, 03 Nov 2021 12:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Approved the bail plea of ??the accused of indecent acts of innocent
चंडीगढ़। सात साल की बच्ची से अश्लील हरकतों के आरोपी की नियमित जमानत याचिका अदालत ने सशर्त मंजूर कर ली। मामले की सुनवाई स्वाति सहगल, एडीजे फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में हुई थी।
विज्ञापन

बच्ची की मां ने बताया कि वह अपने पति और सात वर्ष की बेटी के साथ रहती है। उसकी बहन का पति उनके घर में ठहरा हुआ था। 23 जून शाम 5.00 बजे उसने अपनी बेटी को बहन के पति के कमरे से आते देखा। वह बदहवास थी। पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ गलत हरकतें की गई हैं। बच्ची का मेडिकल कराने के बाद 78 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

अपनी याचिका में आरोपी ने दलील दी कि वह 78 साल का है। उस पर गलतफहमी के कारण केस दर्ज किया गया है। वह अपनी संपत्ति की देखभाल के लिए चंडीगढ़ आता रहता है। वह 24 जून 2021 से हिरासत में है। इसलिए उसे नियमित जमानत दी जाए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद एक लाख रुपये की जमानत राशि के साथ नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed