फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, angry driver shot at the young man who was tying the lace on the car, sector 26 club

चंडीगढ़ में गुंडागर्दी: कार पर पैर रखकर फीते बांधने से गुस्साए युवक को मारी गोली, क्लब के बाहर देर रात हंगामा

Mon, 01 Nov 2021 12:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 01 Nov 2021 12:15 AM IST
सार

गोली लगने से घायल हुआ सिमरन बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है और अपने साथियों के साथ मॉब क्लब में पार्टी करने आया था।

विज्ञापन
Chandigarh, angry driver shot at the young man who was tying the lace on the car, sector 26 club
आई 20 कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में कार पर पैर रखकर जूते के फीते बांधने से गुस्साए चालक ने युवक को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली उसकी टांग को छूते हुए निकल गई। घायल युवक का नाम सिमरन है। वह अंबाला के संभालकी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया है। घटना सेक्टर-26 स्थित बारगेन बूज क्लब के बाहर शनिवार देर रात साढ़े 12 बजे की है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने फरीदकोट निवासी चार युवकों पर केस दर्ज किया है। दो की पहचान हो गई है, हालांकि गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सिमरन बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। वह अपने साथियों के साथ मॉब क्लब में पार्टी करने आया था। 12 बजे क्लब बंद होने के बाद पार्किंग में पहले कार निकालने को लेकर आई-20 में सवार फरीदकोट के युवकों का अल्टो सवार लड़कों से झगड़ा हो गया। काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा। अभी बीच बचाव हो ही रहा था कि अपने दोस्तों के साथ सिमरन वहां पहुंच गया। वह आई-20 कार पर पैर रखकर जूते के फीते बांधने लगा तो फरीदकोट निवासी युवक भड़क उठे। उनमें से एक ने पिस्तौल से सिमरन पर दो गोलियां चला दीं, जिनमें से एक उसके घुटने को चोटिल करते हुए निकल गई। गोलियां चलते ही वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिमरन को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को मौके से 9 एमएम के दो खोल मिले हैं।
विज्ञापन


नंबर के आधार पर पता चला आरोपियों का
सीसीटीवी के आधार पुलिस ने गाड़ी का नंबर ट्रेस किया तो वह चंडीगढ़ निवासी युवक के पास पहुंची। उसने बताया कि यह गाड़ी उसने फरीदकोट निवासी नितिन को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने नितिन के घर पर छापा मारा, लेकिन वह पहले ही फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी चेकिंग के बावजूद कैसे आ गई पिस्टल
शहर में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की सख्ती है। इसके बावजूद आरोपी शहर में पिस्टल लेकर आ गए। यह शहर की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों के पास पिस्टल का लाइसेंस भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed