{"_id":"5e9325378ebc3e774c03639f","slug":"challan-will-be-on-exit-without-covering-your-face-in-haryana-home-minister-anil-vij-ordered-the-police-panchkula-news-pkl372182746","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः हरियाणा में मुंह ढके बगैर बाहर निकलने पर होगा चालान, गृहमंत्री ने पुलिस को दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः हरियाणा में मुंह ढके बगैर बाहर निकलने पर होगा चालान, गृहमंत्री ने पुलिस को दिए आदेश
Mon, 13 Apr 2020 10:57 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
फेस मास्क
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में अब मुंह ढके बगैर घर से बाहर निकलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए चालान करेगी। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने इस संबंध में पुलिस को आदेश जारी कर दिए हैं। आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत यह कार्रवाई होगी।
विज ने कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे मास्क से मुंह ढके, या फिर चुनरी, तौलिये, गमछे, परने का इस्तेमाल करे। अगर बिना मुंह ढके पकड़ा गया तो चालान के साथ ही केस भी दर्ज होगा। प्रदेश वासियों को बीमारी से बचाने के लिए इस नियम को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। कोरोना संक्रमित मरीजों से जुड़े हुए इलाकों को कैंटोनमेंट घोषित कर रखा है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि 261 क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पुलिस का कड़ा पहरा है। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही हैं। मरीजों से जुड़े लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
लोगों को मास्क उपलब्ध करवाने के लिए तकनीकी कमेटियां गठित
वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त मात्रा में मास्क उपलब्ध करवाने के लिए विशेषज्ञों की तकनीकी कमेटियां गठित की हैं। ये मास्क बनाने वाले मैन्यूफेक्चरर्स के साथ-साथ दिल्ली व अन्य राज्यों के कपड़ा बाजारों का दौरा करेंगी। मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने बताया कि आमतौर पर तीन तरह के मास्क के उपयोग का प्रचलन है। रोगियों को सीधा चेक करने वाले डॉक्टर एन-95 मास्क का उपयोग करते हैं, दूसरा तीन स्तह वाला मास्क वाला, जिसमें एक फिल्टर भी होता है, तीसरे प्रकार का मास्क सामान्य तरह का होता है, जिसे लोग घरेलू कार्य में भी उपयोग करते है। सभी प्रकार के मास्क सूती या खादी के कपड़े से बनाए जाते हैं।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग अपने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रों से मास्क तैयार करवाएं।
कारागार में बंदियों से और मैन्यूफेक्चरर्स से अधिक से अधिक मास्क कम अवधि में तैयार कराने का काम करें। कम से कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता वाले सूती कपड़े के मास्क उपलब्ध हों इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के निदेशक डॉ. साकेत कुमार ने मुख्य सचिव को बताया कि केंद्र सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग के वैज्ञानिकों ने मास्क के मानदंडों को लेकर 30 मार्च 2020 को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। उनके अनुसार ही मास्क तैयार करवाए जाएंगे।

बंद अस्पताल को खोलने की अपील
कोरोना वायरस की वजह से बहुत से अस्पताल इस समय बंद पड़े हैं। वहीं कुछ में ओपीडी बंद हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अस्पताल संचालकों से अपील की है कि वे अस्पतालों को खोल लें। प्रदेश में कोरोना मरीजों के लिए अलग से कोविड अस्पताल स्थापित कर दिए गए हैं, जहां सिर्फ कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है।
नगर निकाय कर्मचारियों की तारीफ
हरियाणा में नगर निकाय कर्मचारी लगातार सैनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं। मंत्री अनिल विज ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने नगर निकाय कर्मचारियों से अपील की है कि जब तक कोरोना का हरियाणा समूल नाश नहीं हो जाता, तब तक सैनिटाइजेशन का काम जारी रहना चाहिए। विज ने कर्मचारियों से ऐसा करते समय अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखने की अपील की।
अस्पताल सुविधाओं से लैस, सेफ्टी किट की दिक्कत नहीं
अनिल विज ने बताया कि लगभग 20000 पीपीई किट्स पूरे हरियाणा में जिला अनुसार सभी अस्पतालों में दी हैं। 13000 पीपीई किट्स वेयर हाउस में हैं और 1,10,000 का ऑर्डर किया हुआ है। विज ने कहा कि केवल सर्टिफाइड किट्स को ही मंजूरी दी है।
इसके अलावा एन-95 मास्क 71,000 वेयर हाउस में हैं और जिलों में 61,000 दे चुके हैं। इसके अलावा 5,00,000 मास्क का और ऑर्डर दिया हुआ है। विज ने कहा कि जरूरत अनुसार सभी इक्विपमेंट उपलब्ध हैं। सभी अस्पतालों को सुविधाओं से लैस किया गया है। हरियाणा में किसी प्रकार की सेफ्टी किट की कोई दिक्कत नहीं है।