फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chaitra Navratri: Devotees gathered for the darshan of Mata Mansa Devi

चैत्र नवरात्र: माता मनसा देवी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Sun, 03 Apr 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Devotees gathered for the darshan of Mata Mansa Devi
पंचकूला। चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्री माता मनसा देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। कोई पैदल तो कोई पेट के बल लेटकर माता के दरबार में पहुंचा। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल, फायर ब्रिगेड के अलावा चिकित्सा सुविधा देने के लिए चिकित्सकों की टीम भी डिस्पेंसरी में मौजूद रही। इस मौके पर टीकाकरण और रक्तदान शिविर भी लगाए गए। कोरोना संक्रमण कम होने की वजह से मंदिर परिसर में आयोजित मेले और माता के दर्शनों से सभी पाबंदियां हटा दी गईं थीं। मेले में झूले के अलावा खाने-पीने की स्टाल भी लगाई गई थीं।
विज्ञापन

श्रद्धालु बीमा पॉलिसी और श्राइन बोर्ड के कैलेंडर का विमोचन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शनिवार को परिवार सहित श्री माता मनसा देवी के दरबार में शीश नवाया। विधिवत हवन कर महामायी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर ज्ञानचंद गुप्ता ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक लाख रुपये की बीमा पॉलिसी और श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से एक लाख रुपये की बीमा योजना चैत्र नवरात्र के दौरान लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी श्रद्धालु के साथ कोई दुर्घटना होती है तो उसके लिए श्राइन बोर्ड 50 हजार रुपये की राशि प्रति व्यक्ति इलाज का खर्च देगा। इस बीमा पॉलिसी का श्रद्धालुओं के अलावा मेले के दौरान ड्यूटी पर सभी कर्मचारी, पत्रकार और विभिन्न संस्थाओं के स्वयं सेवकों को भी लाभ मिलेगा। इस मौके उपायुक्त महावीर कौशिक, नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अशोक बंसल, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, बीजेपी जिला प्रधान अजय शर्मा, बंतो कटारिया, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पूर्व जिला प्रधान व करनाल के प्रभारी दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed