{"_id":"65ecd881b43c3fbca40d4064","slug":"chairman-inaugurated-development-works-worth-rs-156-crore-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-109847-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चेयरमैन ने 1.56 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चेयरमैन ने 1.56 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। नगर परिषद के चेयरमैन कृष्णलाल लांबा ने कालका-पिंजौर के वार्डाें में 15650000 रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद रहीं। स्थानीय लोगों ने चेयरमैन और पूर्व विधायक का स्वागत किया। चेयरमैन ने बताया कि करीब 15650000 रुपये की अनुमानित लागत से कालका-पिंजौर की नई गलियों के निर्माण और रिपेयर का काम पूरा किया जएगा। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत वार्ड नंबर-4 में लगभग साढ़े 18 लाख की लागत से दो गलियों का निर्माण होगा।
वार्ड-13 में 72 लाख की लागत से नई गली बनने के साथ-साथ रिपेयरिंग वर्क, वार्ड-14 में दस लाख कि लागत से गलियों का रिपेयर वर्क, वार्ड-19 में 16 लाख की लागत से गली निर्माण व रिपेयरिंग वर्क, वार्ड-20 में दस लाख की लागत से गली रिपेयर, वार्ड-22 में दस लाख की लागत से गलियों का रिपेयरिंग वर्क, वार्ड-24 में दस लाख की लागत से गलियों की रिपेयर, वार्ड-26 में दस लाख की लागत से गलियों की रिपेयर का कार्य करवाया जाएगा।
इस मौके पर पार्षद विनोद सावरणी, पार्षद गुरमुख सिंह, पार्षद गुलशन ठाकुर, पार्षद मनिंदर खोखर, पार्षद कपिल घई, पार्षद सुनील, पार्षद शबनम, नराता राणा, शिव शंभु, राजिन्द्र शर्मा, राजकुमार, आरती राणा, अंजू बक्शी, कुलदीप, गुरभाग सिंह धमाला सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।