{"_id":"6446ed27c17d74ce4f0227c4","slug":"chain-snatching-brought-two-accused-from-police-jail-on-production-warrant-pkl-office-news-c-16-1-123315-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चेन झपटमार दो आरोपियों को पुलिस जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चेन झपटमार दो आरोपियों को पुलिस जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम महिला के गले से चेन झपटने वाले दो आरोपियों को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपियों की पहचान शैलेंद्र सिंह (42) जीरकपुर और सतेंद्र पाल वर्मा (31) पटियाला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपी सेक्टर-19 से एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर बाइक में फरार हो गए थे। जीरकपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को चेन झपटने के मामले में गिरफ्तार कर पटियाला जेल भेजा था। उसके बाद पंचकूला पुलिस को सूचना दी गई। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं, और नशे की पूर्ति के लिए झपटमारी करते हैं। आरोपियों ने चेन झपटने के बाद उसे गिरवी रखा दिया था। रिमांड के दौरान चेन को रिकवर किया जाएगा।
ट्यूशन का पता पूछने के बहाने झपटी थी चेन
पुलिस के अनुसार, पौंटा साहिब निवासी दिशा ने सेक्टर-20 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 18 मार्च को सेक्टर-19 निवासी अपनी ननद प्रीति के घर पर आई थी। 27 मार्च दोपहर करीब 2 बजे सेक्टर-19 पंचकूला मेंं एक्टिवा चलाना सीख रही थी। उसी दौरान दो लोग बाइक से आए। एक व्यक्ति बाइक से उतरकर उनके पास पहुंचा और ट्यूशन का पता पूछने लगा। महिला ने कहा कि उन्हें नहीं पता इतने में आरोपी ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। आरोपी अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच क्राइम ब्रांच-26 को सौंप दी।