फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Centralized air conditioning will be installed in the D Block of Civil Hospital at a cost of Rs 5 crore.

Panchkula News: सिविल अस्पताल के डी ब्लॉक में 5 करोड़ की लागत से लगेगा सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशन

Tue, 03 Mar 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Centralized air conditioning will be installed in the D Block of Civil Hospital at a cost of Rs 5 crore.
-गर्मी से मरीजों को राहत के लिए बनाया गया है प्लान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के डी ब्लॉक को सेंट्रलाइज एयर कंडीशन जल्द लगाया जाएगा। इसके लिए पांच करोड़ का बजट पास किया गया है। इस पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। गर्मी से मरीजों को राहत दिलाने के लिए यह काम पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से किया जाएगा।
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के डी ब्लॉक जिसमें इमरजेंसी, गायनी वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड सर्जरी वार्ड हैं। इसमें सेंट्रलाइज एयर कंडीशन अभी तक नहीं है। इसके लिए टेंडर हुआ है। इन वार्डों में एसी खराब होने के कारण आने वाले रोजाना करीब पांच सौ मरीजोंं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होने के बाद एसी नहीं चलने से मरीज परेशान होते हैं। इसमें सेंट्रलाइज एसी के बाद वार्ड में भर्ती मरीज सहित सभी को राहत मिलेगी। पंचकूला पीएमओ आरएस चौहान ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से जल्द काम शुरू किया जाएगा, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। पंचकूला पीडब्ल्यूडी एक्सईएन आशीष चौहान ने बताया कि एयर कंडीशन का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed