फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Central government is not looking at the food donor who is dying in front of his eyes: Bhagwant Mann

आंखों के आगे दम तोड़ रहे अन्नदाता को नहीं देख रही केंद्र सरकार : भगवंत मान

Thu, 22 Jul 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Central government is not looking at the food donor who is dying in front of his eyes: Bhagwant Mann
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कृषि कानूनों के विरुद्ध संघर्ष कर रहे किसानों के प्रति केंद्र सरकार के रवैये की आलोचना की है। संसद में यह कहना कि केंद्र के पास राजधानी की सीमाओं पर आंदोलन के दौरान दम तोड़ने वाले किसान-मजदूरों की कोई संख्या या रिकॉर्ड नहीं, यह साबित करता है कि मोदी सरकार की आत्मा मर चुकी है। केंद्र को आंखों के सामने दम तोड़ रहा अन्नदाता दिखाई नहीं दे रहा। पंजाब सरकार शहीद किसानों के आंकड़े केंद्र सरकार को क्यों नहीं दे रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में भगवंत मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के मामले में हिटलर की तरह व्यवहार कर रहे हैं। 8 महीनों से सरकार को कड़ाके के सर्दी व भीषण गर्मी के दौरान बीमार होकर या दुर्घटनाओं में दम तोड़ रहे आंदोलनकारी नजर नहीं आ रहे, जबकि किसानी संघर्ष के लिए कुर्बान होने वाले शहीद किसान रोजाना के अखबारों की सुर्खियां बन रहे हैं। मान ने कहा कि अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे आंदोलनकारी किसानों के प्रति हमदर्दी प्रकट करने के बजाय उनकी मौत को भी अनदेखा करना निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सवाल किया कि प्रदेश सरकार ने आंदोलनकारी शहीद किसानों, मजदूरों का आंकड़ा केंद्र सरकार को क्यों नहीं भेजा। मान ने मांग की है कि पंजाब सरकार किसान संगठनों के साथ संपर्क करके अब तक बीमारी और दुर्घटनाओं के कारण शहीद हुए आंदोलनकारियों का आंकड़ा एकत्र करके तुरंत केंद्र सरकार को भेजे, जिससे मानसून सत्र के दौरान ही उनके पीड़ित परिवारों को बनता मुआवजा केंद्र सरकार से भी दिलाया जा सके और खुद प्रदेश सरकार भी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed