फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Celebration of democracy today, let's all vote with enthusiasm

Panchkula News: लोकतंत्र का उत्सव आज, आओ सब उत्साह से करें मतदान

Sat, 05 Oct 2024 05:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Celebration of democracy today, let's all vote with enthusiasm
दोनों हलकों में मतदाता : 4,38,245
विज्ञापन

जिले में पोलिंग पार्टियां : 455
दोनों हलकों में प्रत्याशी : 17
जिले में बनाए सेक्टर : 45
मॉकपोल होगा सुबह : 5:30 बजे से

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। आज लोकतंत्र के पर्व और उत्सव का दिन है। आपका एक-एक वोट तय करेगा कि जिले के 17 प्रत्याशियों में से कौन विधानसभा तक का सफर तय करेगा। देश के सबसे बड़े त्योहार चुनाव के लिए जिले में 455 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। ये पोलिंग पार्टियां जिले के कालका और पंचकूला विधानसभा के 4,38,245 का मतदान करवाएंगीं। जिले में सीआईएसएफ की सात कंपनियों को भी तैनात किया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि कालका विधानसभा के लिए राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला से 225 मतदान केंद्रों के लिए 225 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। इसी तरह पंचकूला विधानसभा के लिए राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला से 230 मतदान केंद्रों के लिए 230 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। प्रत्येक पार्टी में एक पीठासीन, एक सहायक पीठासीन और दो पोलिंग अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले को 45 सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में एक अधिकारी को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह जिले को 14 जोन में बांटकर 14 जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिले के 4,38,245 वोटर करेंगे मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब जिले की दोनों विधानसभाओं में कुल 4,38,245 वोटर हैं। इनमें 2,29,642 वोटर पुरुष, 2,08,760 वोटर महिला और 23 वोटर थर्ड जेंडर शामिल हैं। कालका विधानसभा में 2,02,052 वोटर शामिल हैं। इनमें 1,05,281 पुरुष वोटर, 96,756 महिला वोटर और 15 वोटर थर्ड जेंडर शामिल हैं। पंचकूला विधानसभा में 2,36,193 वोटर शामिल हैं। इनमें 1,24,181 पुरुष वोटर, 1,12,004 महिला वोटर और आठ वोटर थर्ड जेंडर शामिल हैं। 18 से 19 आयुवर्ग के कुल 10,784 वोटर हैं। इनमें से कालका में 5,131 और पंचकूला में 5,653 वोटर हैं। जिला में 85 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग में 5556 वोटर हैं, इनमें से 01 कालका विधानसभा में 2303 वोटर और 02 पंचकूला विधानसभा में 3253 वोटर शामिल हैं। 100 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग में 166 वोटर हैं, इनमें से 01 कालका विधानसभा में 84 वोटर और 02 पंचकूला विधानसभा में 82 वोटर शामिल हैं।
विज्ञापन


कालका में सात व पंचकूला में 10 प्रत्याशी
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें तीन महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा दोनों विधानसभा में नोटा का विकल्प भी शामिल रहेगा। उन्होंने बताया कि कालका विधानसभा में सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें एक महिला और छह पुरुष शामिल हैं। पंचकूला विधानसभा में 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें दो महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






सुबह साढ़े पांच बजे शुरू होगा मॉकपोल
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुबह साढ़े पांच बजे मॉकपोल शुरू किया जाएगा। 90 मिनट तक मॉकपोल की प्रक्रिया चलेगी। इस प्रक्रिया के दौरान कम से कम 50 वोट पोल किए जाने हैं। मॉकपोल के दौरान पार्टियों और प्रत्याशियों के लिए एजेंट शामिल होने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सुबह सात बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो शाम छह बजे तक बजे चलेगी। शाम छह बजे मतदान के लिए लाइन में लगे सभी मतदाताओं को पर्चियां बांटकर उनका वोट पोल करवाया जाएगा। मतदान पूरा होने के बाद सभी कागजातों की सीलिंग से जुड़ी कार्रवाई के बाद पोलिंग पार्टी वापस अपने विधानसभा केंद्र में जाकर रिपोर्ट करेंगी।


एप से दी जाएगी जानकारी
उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ नियुक्त रहेंगे। जो मतदाताओं की मदद के लिए मौजूद रहेंगे। इसके अलावा हर आधा घंटे के बाद मतदान केंद्र के बाहर लगी लाइन के मतदाताओं की संख्या को ईक्यूएमएस एप पर अपलोड करेंगी। इस दौरान मतदाताओं की संख्या, पुरुष और महिलाओं का ब्योरा अलग से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। चुनाव आयोग ने इस एप को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तैयार किया है। मतदान अपने बूथ की जानकारी हासिल कर लाइन में वोटरों की संख्या होने पर मतदान के लिए जा सकता है।


अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी
डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि मतदान केंद्रों को वीडियो सर्विलांस पर लगाया गया है। कंट्रोल रूम से ही मतदान केंद्रों की गतिविधियों को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। पुलिस का जवान भी पीठासीन अधिकारी के बुलाने पर ही अंदर जाएगा। मतदाताओं को अपने साथ आईडी कार्ड और चुनावी पर्ची लेकर जा सकता है। इसके लिए कुछ भी लेकर जाने की अनुमति नहीं है। मतदान केंद्र के अंदर से फोटो उतारने या वीडियो बनाने पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की टीम, जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस उपायुक्त, रिटर्निंग ऑफिसर, सेक्टर ऑफिसर ही प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed