फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Celebrate Karva Chauth with customs in the changing environment

Panchkula News: बदलते परिवेश में रीति-रिवाज से मनाएं करवाचौथ

Sat, 19 Oct 2024 05:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Karva Chauth with customs in the changing environment
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित अमर उजाला कार्यालय में शुक्रवार को करवाचौथ का महत्व विषय पर अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पंचकूला लेडीज क्लब की महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। महिलाओं ने करवाचौथ के महत्व पर बेबाकी से राय रखी। पंचकूला लेडीज क्लब की अध्यक्ष शारदा कठपालिया ने कहा कि करवाचौथ का पर्व को दिखावे के बजाय युवा संस्कार के साथ मनाएं।
बदलते समय के साथ युवा उचित रीति-रिवाज से पर्व को मनाएंगे तो वे आगे बढ़ेंगे। युवाओं को अपने पर्व, अपनी सभ्यता और इतिहास का पता होना चाहिए। आजकल इसकी कमी देखने को मिलती है। युवाओं को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील कर कहा कि आज के समय में युवा त्योहारों के महत्व को समझें। गिफ्ट के लेन-देन तक त्योहार को सीमित ने करें। किसी भी चीज का लालच कर गिफ्ट न मांगें। व्रत का पालन सही तरीके से करें। महिलाओं को त्योहार का महत्व पता नहीं होता है। युवाओं को इस त्योहार के महत्व को समझना चाहिए। इस त्योहार में व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करें।
विज्ञापन

इस मौके पर पंचकूला लेडीज क्लब की अन्य महिलाओं ने भी खुलकर अपने विचार रखे। महिलाओं ने कहा कि युवा पीढ़ी अगर त्योहार के महत्व को समझना चाहिए। इस मौके पर पंचकूला लेडीज क्लब की सदस्य सुधा भारद्वाज, इंदु गर्ग, अरुणा रानी, सुप्रिया गोयल, किरन गुप्ता, किरन गुप्ता, सोनाली बख्शी, पूनम गोयल, रेनु मेहता, सुमन लता, सुधा गुप्ता, किरन साहनी, रश्मि गुप्ता, नीलू सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कार के साथ त्योहार मनाएं
करवाचौथ का पर्व संस्कार के साथ मनाएं। फैशन के साथ युवाओं को त्योहार का महत्व समझना चाहिए। आधुनिकता को हावी न होने दें। महिलाएं अपने पति के साथ घर के सभी सदस्यों का भी ध्यान रखें। - शारदा कठपालिया, अध्यक्ष, पंचकूला लेडीज क्लब

पति की सलामती के लिए व्रत रखें
पति की सलामती के लिए महिलाओं को व्रत रखना चाहिए। व्रत का सही तरीके से पालन करना चाहिए। संस्कार के साथ व्रत रखकर लोगों को लालच नहीं करना चाहिए। घर के सभी सदस्यों का ख्याल रखना भी महिलाओं को सीखना चाहिए। - इंदु गर्ग, सदस्य, पंचकूला लेडीज क्लब

त्योहार के महत्व को समझे युवा
करवाचौथ का पर्व आधुनिकता के साथ युवा मना रहे हैं। इसके महत्व पर जोर नहीं दे रहे हैं। इसमें महिलाओं को त्योहार मनाने के साथ अपनी जिम्मेवारी भी समझनी चाहिए। युवाओं को परिवार का साथ लेकर चलना चाहिए। - सुधा भारद्वाज, सदस्य, पंचकूला लेडीज क्लब


खुशी के साथ मनाएं त्योहार
करवाचौथ का पर्व खुशी के साथ मनाएं। इसके महत्व को समझें। त्योहार का महत्व अगर लोग समझेंगे तो घर में खुशी का माहौल हमेशा बना रहेगा। इसके लिए महिलाओं को अपनी बेटियों को इसके बारे में बताना चाहिए। सभी के प्रति सम्मान की भावना रखना चाहिए। - किरन गुप्ता, सदस्य, पंचकूला लेडीज क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed