{"_id":"634f0a283ca31945bf7277c5","slug":"cbi-registers-disproportionate-assets-case-against-ias-paramjit-singh-bureau-news-pkl465885245","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: आईएएस परमजीत सिंह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया आय से अधिक संपत्ति का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: आईएएस परमजीत सिंह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया आय से अधिक संपत्ति का केस
Wed, 19 Oct 2022 01:48 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:48 AM IST
सार
ट्रांसपोर्ट विभाग के जीएम ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर ने उसके नाम की प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर प्रमोशन के लिए सिफारिश करने की एवज में पांच लाख रुपये की मांग की थी। मामला दो लाख रुपये में तय हुआ था। 31 जनवरी को सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : फाइल
विस्तार
भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार आईएएस परमजीत सिंह के खिलाफ सीबीआई ने अब आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। आरोप के अनुसार तीन माह में उनकी संपत्ति में लगभग 60 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट विभाग के जीएम ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर ने उसके नाम की प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर प्रमोशन के लिए सिफारिश करने की एवज में पांच लाख रुपये की मांग की थी। मामला दो लाख रुपये में तय हुआ था। 31 जनवरी को सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इसके बाद 1 नवंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक की उनकी संपत्ति की जांच की गई। जांच में पाया गया कि इस अवधि के दौरान उन्होंने पांच लाख रुपये कमाए और उनका खर्च करीब 15 लाख रुपये था। इस खर्च के बावजूद एक नवंबर को उनकी संपत्ति डेढ़ करोड़ थी जो 31 जनवरी को 1.99 करोड़ हो गई। इन तीन माह में उसने लगभग 60 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही उनकी आय के ज्ञात स्त्रोत के अतिरिक्त उनकी संपत्ति 1228 प्रतिशत अधिक मिली।
विज्ञापन