फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Caste, residence, old age pension scheme and income certificate will now be verified sitting at home.

Panchkula News: जाति, रिहायश, बुढ़ापा पेंशन योजना एवं आय प्रमाणपत्र अब घर बैठे होंगे सत्यापित

Sun, 07 Jul 2024 10:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Caste, residence, old age pension scheme and income certificate will now be verified sitting at home.
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के प्रशासकीय सुधार विभाग (डीजीआर) ने ई-गवर्नेंस प्रणाली में पटवारियों को शामिल कर लिया है। इसके तहत अब दस्तावेज सत्यापित करवाने संबंधी ज्यादातर सेवाओं का लाभ लोग घर बैठे ले सकेंगे। इससे अब लोगों को पटवारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।यह कदम जाति, रिहायश, बुढ़ापा पेंशन योजना एवं आय प्रमाणपत्र सहित और कई प्रमाणपत्रों के लिए सत्यापित प्रक्रिया को सुचारू करने के लिए उठाया गया है। प्रशासकीय सुधार मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए सभी पटवारियों की लॉग-इन आईडी बनाई गई है। पटवारियों को ऑनलाइन सिस्टम में शामिल करने के साथ आवेदकों को अब अपनी वेरिफिकेशन रिपोर्टों पर मुहर और दस्तखत करवाने के लिए पटवारी के दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक बार आवेदन-पत्र संचित करवाने पर उस आवेदन को संबंधित दफ्तर द्वारा संबंधित पटवारी को ऑनलाइन भेजा जाएगा। मंत्री अरोड़ा ने बताया कि यह ऑनलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम अनावश्यक कागजी कार्रवाई को खत्म करने और आवेदकों को पेश आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed