{"_id":"6a56945e4f25512161076eea","slug":"cash-and-valuables-worth-lakhs-stolen-from-the-house-of-a-family-visiting-the-us-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138706-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अमेरिका गए परिवार के मकान से नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अमेरिका गए परिवार के मकान से नकदी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
सेक्टर-26 में बंद घर का ताला तोड़कर वारदात, एक लाख रुपये नकद और कीमती सामान चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। वारदात के समय मकान मालिक का पूरा परिवार अमेरिका गया हुआ था। सूचना मिलने पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-26 निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। 11 मई 2026 को वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ अमेरिका में रह रही बड़ी बेटी से मिलने गए थे। घर की देखरेख के लिए उन्होंने मकान की चाबियां अपने साले को सौंप दी थीं। बाद में उनकी दूसरी बेटी भी 6 जून को अमेरिका चली गई थी।
उन्होंने बताया कि 3 जुलाई की सुबह उनके साले ने फोन कर जानकारी दी कि घर का मुख्य ताला टूटा हुआ है और कमरों की अलमारियां खुली पड़ी हैं। अमेरिका से लौटने के बाद जब उन्होंने घर की जांच की तो अलमारी से करीब एक लाख रुपये नकद, पांच साड़ियां, दो सूट और लगभग एक लाख रुपये कीमत के नाइकी कंपनी के पांच जोड़ी जूते गायब मिले। पीड़ित ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।