फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   case on 37 landlord

वेरीफिकेशन नहीं कराने पर पिछले चार दिनों में 37 मकान मालिकों पर केस दर्ज

Sun, 21 Jul 2019 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
case on 37 landlord
चंडीगढ़। अगले माह में स्वतंत्रता दिवस है। ऐसे में पुलिस अभी से चौकन्नी हो गई है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। शहर के अलग-अलग थानों की पुलिस एक विशेष अभियान चलाकर पीजी और अन्य जगहों पर रह रहे किराएदारों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। जिन मकान मालिकों ने पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराई है, उन पर पुलिस केस दर्ज कर रही है। पिछले चार दिनों में चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के अलग-अलग सेक्टरों से कुल 37 मकान मालिकों के खिलाफ 188 के तहत मामला दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

आला अधिकारियों के निर्देशों से अलग-अलग थानों में टीम गठित कर पीजी, कालोनी एरिया समेत अन्य वीआईपी एरिया में मकानों में रह रहे किराएदारों से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान अगर किसी ने वेरिफिकेशन नहीं करवाया है तो उनके मकान मालिकों से पूछताछ कर पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी चलाए जाएंगे ताकि मकान मालिक समय रहते किराएदारों के वेरिफिकेशन करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed