फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case of youth being beaten for waving black flags reaches High Court.

Panchkula News: काली झंडी दिखाने पर युवक की पिटाई का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

Fri, 11 Sep 2026 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Case of youth being beaten for waving black flags reaches High Court.
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कार्यक्रम में काली झंडी दिखाने वाले युवक की कथित पिटाई का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। संगरूर निवासी मोहन जीत सिंह के पिता गुरमेल सिंह ने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि बेटे ने केवल विरोध जताने के लिए काली झंडी दिखाई थी जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता का कहना है कि पंजाब पुलिस के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में उसी विभाग से निष्पक्ष जांच की उम्मीद करना उचित नहीं है। उन्होंने घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंपने की मांग की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से अब तक की जांच की स्थिति रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने सरकार से शिकायत मिलने के बाद की गई कार्रवाई और जांच के स्तर की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन



जांच की मौजूदा स्थिति :

सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने अदालत को बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। सरकार ने जांच की मौजूदा स्थिति से भी अदालत को अवगत कराया। इसके बावजूद हाईकोर्ट ने अब तक हुई जांच की विस्तृत स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। याचिका के अनुसार, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शेरों गांव में आयोजित किया गया था। आरोप है कि मोहन जीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल के पीछे एक मकान की छत से मुख्यमंत्री के काफिले की ओर काली झंडी दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed