फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of indecency with woman filed against Haryana IG Range Hemant Kalsan

हरियाणा के आईजी रेंज हेमंत कल्सन के खिलाफ महिला से अभद्रता का केस दर्ज, लगे गंभीर आरोप

Tue, 04 Aug 2020 12:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 04 Aug 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Case of indecency with woman filed against Haryana IG Range Hemant Kalsan
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा के होमगार्ड आईजी रेंज हेमंत कल्सन पर महिला की लज्जा का अनादर करने का केस दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत पर पिंजौर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आईजी रेंज हेमंत कल्सन की शिकायत पर महिला पर जातिसूचक शब्द कहने पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आईजी होमगार्ड हेमंत कल्सन 27 जुलाई को उसके घर के बाहर आए। उन्होंने महिला को घर से बाहर बुलाया। बाहर बुलाकर उसके घर के बाहर पौधे काटे जाने की बात कहकर उससे गाली गलौज की। इसके साथ ही उसे पेड़ काटने के जुर्म में मामला दर्ज कराने की धमकी देने लगे। महिला ने जब उन्हें रोका तो वह जेल में बंद कराने की धमकी देने लगे। महिला ने पिंजौर पुलिस थाने में शिकायत दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि पौधे नहीं काटने जाने की बात कहने के बाद भी आईजी उससे गलत तरीके से बात करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि आईजी ने शराब भी पी रखी थी। आरोपी ने आपत्तिजनक शब्द कहकर उसे देेख लेने की धमकी भी दी। उसने बताया कि आरोपी पहले भी शराब पीकर बदतमीजी कर चुका है। महिला ने पुलिस ने गुहार लगाकर कहा कि आरोपी से उसे जान का खतरा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आरोपी आईजी हेमंत कल्सन के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंजौर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। उधर पुलिस ने आईजी रेंज हेमंत कल्सन की शिकायत पर महिला के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहने की बात कही है। शिकायतकर्ता आईजी रेंज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महिला ने पहले उन्हें जातिसूचक शब्द कहा। इस कारण महिला से झगड़ा हुआ था।


महिला और आईजी रेंज की ओर से दी गई शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- नवीन कुमार, थाना प्रभारी, पिंजौर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed