फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case of fraud of Rs 2.50 lakh registered in the name of giving tractor trolley

Panchkula News: ट्रैक्टर ट्राली देने के नाम पर 2.50 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज खरीद के रुपये लेने के बाद वापस ले गया आरोपी, मृत व्यक्ति के नाम पर निकली आरसी

Thu, 08 Feb 2024 06:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 08 Feb 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
Case of fraud of Rs 2.50 lakh registered in the name of giving tractor trolley
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। ट्रैक्टर ट्राली का पैसा लेकर भी ट्रैक्टर न देकर ढाई लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पवन कुमार निवासी सेक्टर 25 पंचकूला ने बताया कि उसने आरोपी करनैल सिंह गांव टिब्बी माजरा रायपुररानी से बीते साल मार्च में ट्रैक्टर ट्राली का सौदा तीन लाख तीस हजार रुपये में तय किया था। उसने 2 लाख 50 हजार रुपये देकर ट्रैक्टर ट्राली को खरीद कर बुर्जकोटियां में स्थिति अपने फार्म हाउस पर खड़ा कर दिया। शेष 80 हजार ट्रैक्टर, ट्राली के कागज नाम होने पर देने के लिए सहमति बनी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय बाद उसकी गैर मौजूदगी में आरोपी उसके फार्म हाउस से ट्रैक्टर ट्राली ले गया।शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने आरोपी से पूछा तो उसने बताया कि कागजात तैयार होने के बाद वह ट्रैक्टर ट्राली दे देगा, परंतु वह उसके बाद ट्रैक्टर ट्राली देने के नाम पर बहानेबाजी करने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाद में आरोपी से बात की तो कहा कि वह ट्रैक्टर ट्राली नहीं देगा। इसके बाद उसे पता चला कि ट्रैक्टर ट्राली की आरसी असल में गुरदीप सिंह निवासी गांव खटौली के नाम है और उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article