फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case of dowry harassment filed on complaint of woman

महिला की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

Sat, 30 Jan 2021 01:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Case of dowry harassment filed on complaint of woman
पंचकूला। मेरे पति, सास और दो ननदों ने पहले मुझे पीटा इसके बाद घर से निकाल दिया। ऐसा एक दिन नहीं बल्कि लगातार किया जा रहा है। मुझ पर शादी के बाद लगातार दबाव डाला जाता रहा कि दहेज में बीस लाख रुपये और लाओ। यह व्यथा है पंचकूला सेक्टर-11 की निवासी नेहा वालिया की। नेहा वालिया की इस शिकायत पर पंचकूला महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाने में दी शिकायत में नेहा वालिया का कहना है कि उनकी शादी 4 फरवरी 2013 को सेक्टर-11 निवासी विवेक वालिया से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय ठीक रहा लेकिन उसके बाद उनकी बेटी हुई। नेहा वालिया ने बताया कि उनको सास कैलाश रानी वालिया, ननद रुचि वालिया, मीनाक्षी वालिया और ननदोई विनीत वालिया दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

नेहा ने बताया कि वर्ष 2017 में उनके पति ने पंचकूला कोर्ट मेें तलाक का मामला डाला था। उसी समय नेहा वालिया ने घरेलू हिंसा का मामला डाला। इस मामले में बड़ों के बीच में पड़ने की वजह से सुलह हो गई। सुलह करने के बाद फिर से ससुराल वालों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। नेहा वालिया ने बताया कि सितंबर 2020 में उनके ससुर का निधन हो गया। ससुर के निधन के बाद उनको फिर से तंग किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा ने बताया है कि 16 अक्तूबर 2020 को उनके साथ दो नंद, ननदोई, सास और पति ने उसको बुरी तरह से पीटा। 17 अक्तूबर 2020 की सुबह भी पीटा गया। उन्होंने पीसीआर वैन बुलाई तो पुलिस को सभी ने बताया कि यह घरेलू मामला है। नेहा का कहना है कि इसके बाद भी सुबह के समय सभी ने मिलकर उसको पीटा तो उन्होंने पापा वीरेंद्र शर्मा को बुलाया। पापा ने पीसीआर वैन बुलाई और फिर दोनों ने थाने जाकर यह रिपोर्ट लिखवाई।

हमने इस मामले को आईपीसी 1860 अधिनियम की धारा-120 बी, 223, 341, 406, 498ए, 506 के अंतर्गत इस मामले को दर्ज कर लिया है। इस मामले में कार्यवाई की जा रही है। - इंस्पेक्टर वहीदा आमिद, महिला थाना प्रभारी, सेक्टर-5, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed