फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case of assault on Colonel and his son in Patiala: Army officials got support, Punjab Police swung into action

पटियाला में कर्नल और बेटे से मारपीट का मामला: सेना अधिकारियों का मिला साथ, हरकत में आई पंजाब पुलिस

Sun, 23 Mar 2025 02:01 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 23 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Case of assault on Colonel and his son in Patiala: Army officials got support, Punjab Police swung into action
चंडीगढ़। पटियाला में भारतीय सेना के मौजूदा कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के साथ पंजाब पुलिस कर्मियों की ओर से की गई मारपीट का मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। इसमें अब भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड के अधिकारी भी कूद गए हैं।
विज्ञापन

वेस्टर्न कमांड के आलाधिकारियों ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों से मारपीट करने वाले जवानों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर बातचीत की। इसके बाद पंजाब पुलिस भी हरकत में और इसके बाद मामले से जुड़े जवानों को सस्पेंड करने से लेकर उनके खिलाफ बायनेम केस दर्ज करने की कार्रवाई अमल में लाई गई है। वेस्टर्न कमांड के अधिकारियों द्वारा पंजाब पुलिस के साथ की गई बातचीत के बाद हुई कार्रवाई को लेकर कमांड की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है।
विज्ञापन

13 मार्च की रात को पटियाला में पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा सेना के कर्नल पुष्पिंदर व उनके बेटे अंगद सिंह के साथ शराब के नशे में मारपीट की गई थी। पुलिस ने कर्नल के बयान लेने के बजाय एक ढाबे पर काम करने वाले व्यक्ति के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था और मारपीट करने वाले जवानों को बचाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कर्नल की पत्नी को केस दर्ज करवाने के लिए भी इधर से उधर थानों में कई चक्कर कटवाए। इसके बाद यह मामला वेस्टर्न कमांड के अधिकारियों तक भी पहुंचा और पंजाब पुलिस के आलाधिकारियों के साथ कार्रवाई करने को लेकर बातचीत की गई। इसके बाद पंजाब पुलिस हरकत में आई और पंजाब पुलिस के अधिकारियों द्वारा वीडियो जारी करके सेना से माफी मांगी गई।

सेना अधिकारियों की बातचीत के बाद ही बाकायदा पंजाब पुलिस की ओर से करीब 12 जवानों को सस्पेंड करने की भी कार्रवाई अमल में लाई गई। वहीं, सेना के अधिकारी अभी तक भी इस मामले में पंजाब पुलिस के साथ पूरा अपडेट ले रहे हैं और उनके संपर्क में जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed