फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case filed on five for harassing for dowry

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पांच पर केस दर्ज

Sun, 07 Feb 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Case filed on five for harassing for dowry
पंचकूला। महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पांच के खिलाफ चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच महिला थाना पुलिस की ओर से की जा रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में ज्योति मेहता निवासी बरवाला ने शिकायत दी कि उसे दहेज के लिए उसके पति करन गर्ग, ससुर विजय गर्ग, सास सुमन गर्ग, जेठ रजनीश गर्ग, जेठानी अनीता गर्ग ने प्रताड़ित किया। इस शिकायत पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, धोखा और धमकी देने की धाराओं के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में ज्योति मेहता ने बताया कि उनकी शादी करन गर्ग के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। पहले पति करन गर्ग के परिजनों ने दहेज लेने की कोई बात नहीं की। शादी के बाद महिला से वर्ष 2020 में लगातार पांच लाख रुपये की मांग अपना बिजनेस शुरू करने के लिए मांगने लगे। इस पर महिला ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इस पर कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed