फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Car falls into ditch, one dead, four injured including two children of family

Panchkula News: खाई में गिरी कार, एक की मौत, परिवार के दो बच्चों सहित चार घायल समलौठा देवी मंदिर से दर्शन कर अंबाला लौट रहा था परिवार

Wed, 17 Apr 2024 08:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 17 Apr 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, one dead, four injured including two children of family
संवाद न्यूज एजेंसीमोरनी। समलौठा देवी मंदिर में माता के दर्शन कर अंबाला लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। मोरनी-रायपुररानी मार्ग पर स्थित पीर की दरगाह के पास कार सड़के से 30 फीट नीचे गिर गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार में सवार परिवार के अन्य चार सदस्यों को चोट आई है। हादसे के बाद राहगीरों ने आनन-फानन में सभी को रायपुररानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक व्यक्ति को ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। जबकि परिवार के दो बच्चों सहित चार घायलों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। हादसे की जानकारी की पुष्टि मोरनी चौकी प्रभारी रवि प्रकाश ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मुलाना जिला अंबाला का एक परिवार माता समलौठा देवी के दर्शन करने आया था। गाड़ी चला रहे नवनीत शर्मा ने दर्शन के बाद वापस जाते समय पलासरा गांव के पास अपनी कार महिंद्रा एक्सयूवी-700 को सड़क किनारे हैंड ब्रेक के सहारे खड़ा कर दिया। कार ढलान पर होने के चलते चलने लगी, नवनीत ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में नवनीत को गंभीर चोट आई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं नवनीत की पत्नी, मां व दो बच्चों को चोट आई है। रायपुररानी स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ संजीव गोयल ने बताया कि नवनीत को गंभीर चोटें लगी थीं। अस्पताल पहुंचने से पहले की उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें ब्रॉड डेड घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed