फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Car and tempo collide violently in Kot village; major accident averted.

Panchkula News: गांव कोट में कार और टेंपो की जोरदार टक्कर, बचा बड़ा हादसा

Thu, 24 Sep 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Car and tempo collide violently in Kot village; major accident averted.
मंदिरों के सामने खतरनाक मोड़ पर भिड़े दोनों वाहन, ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। गांव कोट में गुरु रविदास मंदिर और गुरु वाल्मीकि मंदिर के सामने मंगलवार को कार और लोडिंग छोटा हाथी टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखते
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिरों के सामने सड़क पर एक खतरनाक मोड़ है। यहां वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का समय पर पता नहीं चल पाता। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को भी इसी वजह से दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। इस मार्ग से दिनभर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं और आसपास के गांवों के लोग भी इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि मोड़ पर वाहनों की गति अधिक होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से खतरनाक मोड़ पर जल्द स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। साथ ही वाहन चालकों को सावधान करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो और भविष्य में बड़े हादसे को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed