फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Captain listened to complaints from party leaders, Rawat indicated that the issue would be resolved

कैप्टन ने सुनीं पार्टी नेताओं से शिकायतें, रावत ने दिए मसला हल होने के संकेत

Fri, 02 Jul 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Captain listened to complaints from party leaders, Rawat indicated that the issue would be resolved
चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर छह मंत्रियों और 48 से ज्यादा विधायक व कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कैप्टन ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समाधान करने के आदेश दिए। दूसरी ओर, पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने उम्मीद जताई कि पार्टी की पंजाब इकाई से संबंधित मुद्दों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। हरीश रावत ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात एक अच्छा संकेत है, जिससे जल्द ही कोई समाधान निकल सकता है।
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान को शांत करने की कोशिशें पार्टी आलाकमान स्तर पर चल रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने स्तर पर भी पार्टी विधायकों, मंत्रियों और सीनियर कांग्रेस नेताओं को एकजुट करने में लगे हैं। कैप्टन लगातार पंजाब कांग्रेस के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। वीरवार को कैप्टन ने बटाला के सीनियर कांग्रेस नेता अश्विनी सेखड़ी को भी बुलाया था, जिनसे उन्होंने अलग से बातचीत की और उनकी नाराजगी को दूर किया। इसके अलावा कैप्टन ने अपने कैबिनेट मंत्रियों- ब्रह्म मोहिंदरा, सुंदर शाम अरोड़ा, भारत भूषण आशू, ओपी सोनी, विजय इदंर सिंगला और राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, सांसद मनीष तिवारी, सीनियर नेता लाल सिंह और विधायक राजकुमार वेरका से भी एक-एक कर मुलाकात की। कैप्टन ने इन नेताओं के साथ प्रदेश की राजनीति और आगामी चुनाव को लेकर तैयार की जा रही रणनीति पर भी चर्चा की। सेखड़ी ने हिंदू वोट बैंक को लेकर चिंता जताई, जिस पर कैप्टन ने बाकी नेताओं को भी साफ कर दिया कि राज्य में किसी भी वर्ग की अनदेखी न होने पाए और चुनाव रणनीति के तहत कोई भी वर्ग छूटना नहीं चाहिए। कैप्टन ने इस संबंध में सेखड़ी द्वारा पहले भी जताई गई आशंकाओं को दूर करने का भरोसा जताया। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू की नई दिल्ली में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed