फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Canter hits three friends riding a motorcycle, two killed, one injured

Panchkula News: कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

Fri, 28 Jun 2024 04:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Canter hits three friends riding a motorcycle, two killed, one injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। मौली बस स्टैंड के पास वीरवार देर रात एक कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दाे युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम में लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है, जबकि घायल का सामान्य अस्पताल रायपुररानी में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। तीनों लोग मोहाली निवासी थे।

घायल युवक भगवान सिंह वासी गांव सिंघपुर ने बताया कि वह अपने दोस्तों आशु (25 वर्षीय) वासी हंडेसरा और लवप्रीत (21 वर्षीय) वासी सिंघपुर के साथ शहजादपुर से बरवाला जा रहे थे। मौली के नजदीक पहुंचने पर एक कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में आशु और लवप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों ने पुलिस चौकी मौली को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल भगवान सिंह को डायल-112 से सामान्य अस्पताल रायपुररानी भिजवाया। एंबुलेंस को बुलाकर युवकों के शवों को सामान्य अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला भेजा गया। इस दौरान वहां जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed