फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Candlelight march in Panchkula in support of the students at Jantar Mantar.

Panchkula News: जंतर-मंतर के छात्रों के समर्थन में पंचकूला में कैंडल मार्च

Sat, 25 Jul 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Candlelight march in Panchkula in support of the students at Jantar Mantar.
लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर उठाई आवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों और युवाओं के समर्थन में शुक्रवार शाम सेक्टर-11/15 चौक स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर नागरिक मंच पंचकूला की ओर से शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी एकजुटता जताई।
प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर लोकतंत्र, न्याय और संवैधानिक अधिकारों के समर्थन में शांतिपूर्वक मार्च किया। वक्ताओं ने कहा कि जंतर-मंतर पर देशभर से पहुंचे छात्र और युवा अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में उनके साथ कथित बल प्रयोग और दुर्व्यवहार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन

मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आंदोलनरत छात्रों की मांगों को स्वीकार करने, कथित बर्बरता की स्वतंत्र जांच कराने, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करने, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लागू करने की मांग उठाई। इसके अलावा आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रों-युवाओं की रिहाई और अनावश्यक मुकदमे वापस लेने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह मुद्दा केवल छात्रों और युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, रोजगार, लोकतांत्रिक अधिकारों और न्यायपूर्ण व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने नागरिकों से इन मुद्दों पर जागरूक रहने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed