{"_id":"615e03df8ebc3e61df07e8e6","slug":"candle-march-in-pinjore-against-lakhimpur-kheri-incident-pkl-office-news-pkl429237294","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजौर में लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजौर में लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
पिंजौर। लखीमपुर खीरी कांड को लेकर किसानों ने कैंडल मार्च निकालकर बीजेपी सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान किसानों ने लखीमपुर में शहीद हुए किसानों की आत्मिक शांति के लिए मौन रखा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
ब्लॉक प्रधान भाकियू गुरजंट सिंह, यूथ प्रधान हुस्न चौधरी, दिलबार, रणदीप सिंह दिप्पी, गुरदेव सिंह, काबल सिंह, लाल सिंह, उजागर सिंह, दया सिंह, सितार मोहम्मद आदि ने बताया कि बीजेपी सरकार सत्ते के नशे में चूर है। इसके कारण लखीमपुर में किसानों पर अत्याचार हुआ। मंगलवार की शाम करीब 6 बजे पिंजौर गार्डन परिसर में किसान एकत्रित हुए और कैंडल लेकर मार्च निकालते हुए मुख्य बाजार से होते हुए बिटना रोड तक पहुंचे। कैंडल मार्च के दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
इसके बाद उन्होंने गार्डन परिसर में पहुंचकर शहीद किसानों की आत्मिक शांति के लिए मौन रखा और वहीं पर कैंडल लगाईं। ब्लॉक प्रधान ने बताया कि किसानों, मजदूरों सहित अन्य लोग भी किसानों पर हो रहे अत्याचार के विरोध और किसानों के समर्थन में आगे आ रहे हैं।