फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cancer can be prevented in women if vaccinated between 9-26 years: Dr. Shweta Tahlan

9-26 साल तक टीका लग जाए तो महिलाओं में रोका जा सकता है कैंसर : डॉ. श्वेता तहलान

Thu, 26 Jun 2025 12:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Cancer can be prevented in women if vaccinated between 9-26 years: Dr. Shweta Tahlan
चंडीगढ़। भारत में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद दूसरा सर्वाइकल कैंसर है। हर साल डेढ़ महिलाओं को इलाज हो रहा है। हर साल 80 हजार महिलाएं मर भी जाती है। लेकिन यह रोकथाम योग्य बीमारी है। हम महिलाओं को जागरूक करके बचा सकते हैं, ताकि उन्हें कैंसर ही न हो। यह बात गायनी कैंसर सर्जन डॉ. श्वेता तहलान ने सेक्टर-17 में आयोजित एक कॉन्क्लेव के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चादानी के मुंह के कैंसर को हम रोक सकते हैं। इसके लिए टीका लगवाना जरूरी है। अगर यह युवा अवस्था में लग जाए तो भविष्य के लिए उन्हें एडवांस इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) मिल सकती है।
विज्ञापन

कैंसर सामान्यतया 40-50 की उम्र में होता है, लेकिन 9-26 साल तक यदि वैक्सीनेशन हो जाए तो इसे रोका जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया में 20 साल में वैक्सीन लगाकर महिलाओं में कैंसर को नियंत्रित कर लिया गया है। 9-14 साल में वैक्सीन लगाने से एंटीबॉडीज की प्रतिक्रिया अच्छी मिलती है। आगे चलकर महिलाएं सुरक्षित हो जाती हैं। 26 साल के बाद महिलाओं को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। अभी तक लोगों में 2-3 प्रतिशत ही जागरूकता आई है। पेरेंट्स अपने बच्चों और घर की महिलाओं को उनके जन्मदिन पर वैक्सीन गिफ्ट करें, ताकि बच्चों समेत उनकी मां भी सुरक्षित रहे।

डॉ. रिद्धि गुप्ता ने कहा कि टीकाकरण जितना जल्दी हो उतना सही है। बहुत सी महिलाएं 25 साल से ऊपर हो चुकी है पर उनको वैक्सीन नहीं लगी है। इसलिए उन्हें स्वास्थ्य की जांच के प्रति जागरूक करना होगा। सरकारी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य जांच हो रही है।

इसकी वैक्सीन केवल 2 हजार रुपए में लग जाती है इसलिए जरूर लगवाएं।
डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. मनीषा जैन और डॉ. महेश हीरानंदानी ने कहा कि औरत घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक महिला के बिना पूरा घर बंद हो जाता है। इसलिए स्कूलों और कॉलेजों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed