फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Camps set up at five places on Prime Minister's birthday, 924 people get vaccinated

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पांच जगह लगाए शिविर, 924 लोगों को लगाया टीका

Sat, 18 Sep 2021 01:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Camps set up at five places on Prime Minister's birthday, 924 people get vaccinated
कालका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कालका में पांच जगह वैक्सीनेशन शिविर लगाए गए। इस दौरान 924 लोगों का टीकाकरण किया गया। व्यापार मंडल कालका की ओर से कालका मेन बाजार में वैक्सीनेशन शिविर लगाया, जिसमें कालका की पूर्व विधायक व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

प्रधान नरेश मंगला और महासचिव भारत भूषण मित्तल ने बताया कि शिविर में पहली डोज के साथ साथ पहली डोज को 84 दिन पूरे कर चुके लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, कुल 322 लोगों को टीका लगाया गया। इस मौके पर प्रधान नरेश मंगला, महासचिव भरत भूषण मित्तल, व्यापार मंडल कालका के चेयरमैन संदीप गर्ग, भाजपा मंडल महामंत्री किशोरी शर्मा, गुरदीश भल्ला समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अनेक उपलब्धियों को छू रहा है। वैक्सीनेशन के मामले में देश में रोजाना नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, कालका एसडी हाल में आयोजित शिविर में 100, एसडीएच कालका में 211, गोग्गा माड़ी में 190 व टैक्सी स्टैंड में 101 लोगों को टीका लगाया गया। एसएमओ कालका डॉ. रूपेन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि शुक्रवार को कालका में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में कुल 924 लोगों का टीकाकरण किया गया। एसडी हाल में आयोजित शिविर में राजकुमार शेरवाल, गोल्डी वाल्मीकि, जीवन, रविदत्त, शिव कुमार, टोनी तथा गुग्गा माड़ी में आयोजित शिविर में किशोरी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed