फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Campaign: Information given about the separation of wet, dry and hazardous waste in the Amrit Festival of Independence

अभियान : आजादी के अमृत महोत्सव में गीला, सूखा और खतरनाक कूड़ा अलग करने की दी जानकारी

Tue, 28 Sep 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Campaign: Information given about the separation of wet, dry and hazardous waste in the Amrit Festival of Independence
पंचकूला। नगर निगम की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार को इस महोत्सव की शुरुआत नगर निगम के कमिश्नर धर्मबीर सिंह ने की। हरियाणा नवयुवक कला संगम के सहयोग से मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के पहले दिन लोगों को जागरूक किया गया। इसके तहत उन्हें गीला, सूखा और खतरनाक कूड़ा अलग करने के बारे में जानकारी दी गई। नवयुवक कला संगम के वॉलंटियर्स, युवाओं, सेल्फ हेल्प ग्रुप और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से यह जागरूकता अभियान चलाया गया। सफाई मित्रों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

लोगों को होम कंपोस्टर, डोर टू डोर, आईईसी वेस्ट सेग्रीगेशन, नुक्कड़ सभा, नाटक के बाद कचरा अलग करने के बारे में जानकारी दी गई। हरियाणा नवयुवक कला संगम के सीईओ डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि गांव खड़क मंगोली, सेक्टर-2, सेक्टर-5, यवनिका पार्क में लोगों को कचरा अलग करने के बारे में जानकारी दी गई। निगम कमिश्नर धर्मबीर सिंह ने जागरूकता के लिए एक ऑटो को नगर निगम कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया, जोकि सेक्टर-1 से सेक्टर-15 तक गली-गली जाकर सफाई के बारे में लोगों को जानकारी दे रहा है। इस मौके पर पार्षद सुशील गर्ग, संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग और डीएमसी दीपक सूरा भी मौजूद थे। यह महोत्सव तीन अक्तूबर तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed