फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Campaign: Cleanliness campaign launched in Yavanika Park, hundreds of people became witnesses of JJP's cleanliness campaign

अभियान : यवनिका पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान, सैकड़ों लोग जजपा के स्वच्छता अभियान के बने गवाह

Mon, 21 Feb 2022 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Campaign: Cleanliness campaign launched in Yavanika Park, hundreds of people became witnesses of JJP's cleanliness campaign
पंचकूला। जजपा शहरी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रविवार को यवनिका पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। जजपा की टीम ने शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग के नेतृत्व में करीब तीन रिक्शा रेहड़ी पॉलीथिन, प्लास्टिक, टूटे कांच के टुकड़े, कागज का कचरा इकट्ठा किया। इसे नगर निगम के स्टाफ की सहायता से वहां से उठाया गया। वरिष्ठ नेता केसी भारद्वाज ने कहा कि जजपा अपने राजनीतिक प्रोग्राम के साथ सामाजिक कार्यों में भी पूरा ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर जजपा शहरी जिलाध्यक्ष सिहाग ने शहर की सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं, सरकारी विभागों, प्राइवेट प्रतिष्ठानों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं शहर के हर नागरिक से अपील की है कि सभी को मिलकर खूबसूरत पार्कों के शहर पंचकूला को साफ व स्वच्छ रखना होगा। हर कोई यह प्रण ले कि वो कचरा खुले में नहीं डालेगा तो शहर अपने आप साफ रहेगा।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
सिहाग ने कहा कि शहर साफ व स्वच्छ, सफाई करने से नहीं, सफाई रखने से होगा। इस अभियान के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने जजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव व युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा व युवा नेता की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और उनको बधाई दी। जजपा के इस स्वच्छता अभियान में पार्षद राजेश निषाद, पार्षद अरविंद जाखड़, पार्षद सुशील गर्ग, वरिष्ठ नेता व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सी एम विंडो के एमिनेंट पर्सन केसी भारद्वाज, सतबीर धनखड़, महेंदर शर्मा, रामफल यादव, हुकम सिंह, महेंदर सांगवान ,कैप्टन धर्मबीर ,मोहनलाल,अशोक बल्हारा, हरप्रित खालसा, विपिन शर्मा, महाबीर छिकारा, राजेश भारद्वाज, पुष्पेंद्र मेहरा, कर्मबीर बेदी, जयपाल नांदल, हिरामन, आजाद सिंह, सतीश बजाज, बलराम, बजरंग के अलावा बहुत बड़ी संख्या में युवा और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed