फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet minister Vijay Inder Singla gave one month salary to farmers

किसानों के समर्थन में उतरे पंजाब के शिक्षा मंत्री, एक माह का वेतन देने का किया एलान

Sun, 06 Dec 2020 02:32 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 06 Dec 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Punjab Cabinet minister Vijay Inder Singla gave one month salary to farmers
शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला (फाइल फोटो)

पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने अपने एक महीने का वेतन किसान आंदोलन को देने का एलान किया है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की लड़ाई में एकजुटता प्रकट करते हुए कैबिनेट मंत्री सिंगला ने कहा कि यह कोई आम समय नहीं है। हम सभी को किसानों की सहायता करनी होगी। उनके साथ खड़े होने के लिए आगे आने की जरूरत है।

विज्ञापन


मैंने एक महीने का वेतन देकर अपना योगदान देने का फैसला किया है। मैं सबसे विनती करता हूं कि आप किसी भी तरह मदद देकर हमारे किसानों को शक्तिशाली बनाएं। सिंगला ने कहा कि देश के अन्नदाता को इस समय हर नागरिक के समर्थन की जरूरत है।
विज्ञापन



किसानों की आय दोगुना करने के भाजपा के चुनावी वादे को याद करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी घोषणापत्र के मुताबिक 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का वादा केवल मजाक लग रहा है, क्योंकि न्यूनतम समर्थन मूल्य को पूरी तरह अनदेखा करने वाले इन कृषि कानूनों को लागू करने से उक्त लक्ष्य पूरा करना असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के हित में खड़े रहने वाले एकमात्र मुख्यमंत्री हैं कैप्टन : ढिल्लों
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ऐसे अकेले नेता हैं, जो पहले दिन से अन्नदाता के साथ खड़े हैं, क्योंकि किसान अपनी सच्ची मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने एक बार फिर केंद्र और किसानों के बीच बने तनाव को हल करने के लिए अपना सख्त इरादा जाहिर किया है।


किसानों के हितों को दरकिनार करने के लिए अकालियों को आड़े हाथों लेते हुए ढिल्लों ने सुखबीर बादल को पंजाबियों का सामना करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि किसानों का गुस्सा अकालियों को तबाह करके रख देगा और साथ ही उन्होंने बादलों से पूछा कि वह स्पष्ट करें कि उन्होंने पहले अध्यादेशों पर दस्तखत क्यों किए थे। सुखबीर और हरसिमरत ने मंत्रिमंडल में अपनी कुर्सी बचाने के लिए काले कानूनों में मोदी का साथ देकर पंजाबियों के पीठ में छुरा घोंपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed