फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cabinet meeting today, government can take important decisions

Panchkula News: कैबिनेट की बैठक आज, अहम फैसले ले सकती है सरकार

Sun, 01 Jun 2025 10:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Cabinet meeting today, government can take important decisions
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर दोपहर 12 बजे होगी। लुधियाना पश्चिम विधानसभा उप चुनाव से पहले यह बैठक बुलाई गई है, जिसकी वजह से यह अहम मानी जा रही है। इस बैठक में उद्योगपतियों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है।

इससे पहले सरकार लुधियाना के लिए लैंड पॉलिसी योजना जारी कर चुकी है। इसी तरह पंजाब में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित एक से अधिक यानी एक के साथ दो प्लॉटो को जोड़ा जा सकेगा। पिछले बजट में बॉर्डर पर नशा रोकने के लिए पांच हजार होमगार्ड तैनात करने का फैसला लिया गया था, जिसकी मंजूरी के बाद फाइनल अधिसूचना जारी की जा सकती है। इसी तरह पिछले साल बजट में स्कूल ऑफ हैप्पीनेस के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, जिसके तहत 132 स्कूलों को चुना गया था। अब स्कूलों के लिए फंड आवंटन के साथ इस परियोजना पर सरकार काम तेज करने की तैयारी कर रही है। इन स्कूलों में बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ माहौल भी बेहतर मिलेगा और यहां पर उम्दा इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed