फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cabinet approves to attract investment on a large scale in punjab

पंजाब में नए मेगा व अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्टों को विशेष राहत, बड़े स्तर पर निवेश आकर्षित करने के लिए कैबिनेट ने दी मंजूरी

Sun, 02 Jan 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cabinet approves to attract investment on a large scale in punjab
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने शनिवार को नए मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्टों के लिए विशेष पैकेज को मंजूरी दे दी है, ताकि इन प्रोजेक्टों के लिए बड़े स्तर पर निवेश आकर्षित किया जा सके। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि 1500 से 2500 करोड़ के निश्चित पूंजी निवेश और 20 एमवीए के न्यूनतम कांट्रैक्ट डिमांड वाले प्रोजेक्ट को मेगा प्रोजेक्ट जबकि 2500 करोड़ रुपये के निश्चित पूंजी निवेश और 30 एमवीए के न्यूनतम कांट्रैक्ट डिमांड वाले प्रोजेक्टों को अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्टों की कैटेगरी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

विशेष पैकेज के अंतर्गत प्रोजेक्टों को स्थायी बिजली कनेक्शन जारी होने की तारीख से मेगा प्रोजेक्टों को 4 साल और नए अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्टों के लिए 5 वर्ष तक विशेष बिजली दरें प्रदान की जाएंगी। इसी तरह मेगा प्रोजेक्टों के लिए अधिक से अधिक 17 साल और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्टों के लिए 20 साल की अधिकतम मियाद के दौरान नेट जीएसटी की 100 प्रतिशत की दर से नेट जीएसटी की रिइंबरसमेंट की छूट उपलब्ध होगी। एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में कैबिनेट ने पंजाब की सभी गोशालाओं के बकाया बिजली बिलों को माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed