फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bus driver and conductor absconded after taking fare, passengers created ruckus, more than 50 passengers going to Badaun were disturbed at Majri Chowk at night, police left in another bus

किराया लेकर बस चालक और कंडक्टर हुए फरार, यात्रियों ने किया हंगामा, बदायूं जाने वाले 50 से अधिक यात्रियों ने रात को माजरी चौक रहे परेशान, पुलिस ने दूसरी बस में किया रवाना

Wed, 30 Jun 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bus driver and conductor absconded after taking fare, passengers created ruckus, more than 50 passengers going to Badaun were disturbed at Majri Chowk at night, police left in another bus
पंचकूला। माजरी चौक पर प्राइवेट बस चालक और कंडक्टर ने बदायूं जाने वाले यात्रियों से मारपीट की। मारपीट करने के अलावा यात्रियों से वसूले किराए के पचास हजार रुपये लेकर ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना आरटीए दफ्तर को दी। आरटीए की टीम ने बस को इंपाउंड कर दिया। वहीं दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को बदायूं भेजा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बदायूं जाने वाली प्राइवेट बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने यात्रियों के साथ माजरी चौक के पास किसी बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस को आता देखकर ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए। पुलिस ने अवैध बस संचालन की सूचना आरटीए को दी। आरटीए इंस्पेक्टर ने बस को इम्पाउंड कर दिया। बस इम्पाउंड करने के बाद सेक्टर-5 स्थित आरटीए दफ्तर ले गए। इसके अलावा 50 से अधिक यात्रियों को दूसरी बस से उत्तर-प्रदेश के बदायूं भेजा गया।
विज्ञापन

अपने पति का ब्लैक फंगस का इलाज करवाकर संभल वापस जा रही महिला ने बताया कि उनसे कंडक्टर ने दो हजार रुपये किराया ले लिया। पैसे भी वापस नहीं किए। वहीं एक गर्भवती महिला प्रेमवती ने बताया कि कंडक्टर ने उसके पेट मे लात मारी और उसके रिश्तेदार से पैसा छीनकर भाग गया। ड्राइवर और कंडक्टर की इस हरकत से परेशान यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। सेक्टर-5 के थाना प्रभारी ललित कुमार का कहना है कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए थे। बस को आरटीए ने इम्पाउंड कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed