{"_id":"68dc271c1e6b6f665f06f884","slug":"burning-of-lanka-shown-with-special-technique-audience-thrilled-panchkula-news-c-87-1-pan1010-127663-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विशेष तकनीक से दिखाया लंका दहन, दर्शक रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विशेष तकनीक से दिखाया लंका दहन, दर्शक रोमांचित
विज्ञापन
पंचकूला। श्री रामलीला युवा मंच ने मंगलवार को यवनिका ओपन थिएटर में लंका दहन का मंचन किया। हनुमान जी का दृश्य विशेष तकनीक से प्रस्तुत किया गया। आग की लपटों और धमाकों के नियंत्रित साउंड इफेक्ट के साथ लाल-पीली रोशनी का प्रयोग लंका जलाने दृश्य दिखाया गया। इस दृश्य को देखकर दर्शक रोमांचित हो गए। इससे संदेश दिया गया कि यह सिर्फ एक दहन नहीं है बल्कि प्रतीक है कि अधर्म चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, धर्म की ज्वाला उसे भस्म कर देती है। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आज निकाली जाएगी झांकी
मंच की ओर से 1 अक्तूबर को दोपहर 3:00 बजे राम मंदिर सेक्टर 2 से रामलीला झांकी निकाली जाएगी। झांकी सेक्टर- 2 से शुरू होकर सेक्टर-4, 11, 10, 9 व 8 होते हुए यवनिका ओपन थिएटर सेक्टर 5 में समापन होगी। झांकी में सजे-धजे ऊंट और घोड़े शामिल होंगे। साथ ही राम-रावण युद्ध और प्रमुख देवी-देवताओं की अद्भुत झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी।