{"_id":"56da6fde4f1c1b7f058b4ba3","slug":"buffalow-attack-news-animal-attack-news-chandigarh-news-lady-death-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में दो सांडों के हमले से घायल वृद्धा ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में दो सांडों के हमले से घायल वृद्धा ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
मृतक शरीर
- फोटो : फाइल फोटो
मनीमाजरा के मौली गांव में मंगलवार शाम को दो लावारिस सांड़ों द्वारा घायल की गई वृद्धा केला रानी (80) की देर रात मौत हो गई । उसके परिजन शुक्रवार को शव लेकर हरियाणा चले गए। जबकि घायल उसकी बहू शीला रानी (48) का सेक्टर 16 जीएमएसएच में इलाज चल रहा है।
घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार शाम को केला रानी अपनी बहू शीला रानी के साथ मौली कांप्लेक्स की सब्जी मंडी से वापस लौट रही थी। उस समय गांव के गुरुद्वारा के सामने दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। अचानक वे दोनों महिलाओं पर टूट पड़े। दोनों साड़ों ने सास-बहू को दौड़ा-दौड़ा कर मारा।
वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया लेकिन तब तक दोनों बुरी तरह घायल हो चुकी थीं। वहां मौजूद लोग पीसीआर की मदद से दोनों को सेक्टर 16 जीएमएसएच अस्पताल ले गए। वहां वृद्धा केला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मौली गांव में पूर्व सरपंच व कांग्रेस अर्बन के उप प्रधान ठाकुर करतार सिंह ने बताया कि केला रानी की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने बुधवार को ही उसको घर ले जाने की सलाह दी। घर भी वीरवार रात को उसकी मौत हो गई। जबकि बहू की हालत गंभीर बनी हुई है।