फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Budget session to start with Governor address today

हरियाणा: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ आज शुरू होगा बजट सत्र, जबरन धर्मांतरण के खिलाफ आएगा विधेयक

Wed, 02 Mar 2022 10:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 02 Mar 2022 10:06 AM IST
सार

स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि यह बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा। 22 मार्च को सत्रावसान होगा। लोकसभा की तर्ज पर इस बार कार्यवाही चलेगी। जबरन धर्मांतरण के खिलाफ इस सत्र में सरकार कड़ा कानून बनाने जा रही है।

विज्ञापन
Haryana Budget session to start with Governor address today
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र बुधवार दो मार्च से राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। सदन की कार्यवाही दो बजे शुरू होते ही राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अभिभाषण पढ़ना शुरू करेंगे। हरियाणा खेल विवि विधेयक-2020 पर प्रवर समिति की रिपोर्ट सदन में आएगी।

विज्ञापन


अभिभाषण खत्म होते ही उसकी प्रति सदन पटल पर रखी जाएगी। इसके बाद दिवंगत हस्तियों के शोक प्रस्ताव पढ़े जाएंगे। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे, जिसमें स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा व उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके बाद कार्य सलाहकार समिति की रिपोर्ट के अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े दस्तावेजों को संबंधित मंत्रियों, निगमों की वार्षिक रिपोर्ट को चेयरपर्सन की ओर से सदन पटल पर पारित करने के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन


स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता रूल्स समिति के चेयरपर्सन के नाते अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। उसके आधार पर विधानसभा के प्रक्रिया व कार्य संचालन संबंधी नियमों में संशोधन किया जाएगा। विस के नियम 242 के तहत यह जरूरी है। इसके अलावा डिप्टी स्पीकर प्रवर समिति के चेयरपर्सन के नाते हरियाणा खेल विवि विधेयक, 2021 को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष की आपत्ति के बाद प्रदेश सरकार ने इस विधेयक को विचार के लिए प्रवर समिति को भेज दिया था। नेता प्रतिपक्ष व अन्य कांग्रेस विधायकों ने विधेयक के अनेक प्रावधानों पर सवाल उठाए हैं। अब प्रवर समिति की रिपोर्ट में यह सामने आएगा कि कितनी आपत्तियां सही हैं और कितनी तर्कहीन। विधेयक के प्रारूप में संशोधन की जरूरत है या नहीं।

जबरन धर्मांतरण के खिलाफ आएगा विधेयक
स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि यह बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा। 22 मार्च को सत्रावसान होगा। लोकसभा की तर्ज पर इस बार कार्यवाही चलेगी। जबरन धर्मांतरण के खिलाफ इस सत्र में सरकार कड़ा कानून बनाने जा रही है। इसके लिए विधेयक लाया जाएगा। इसके अलावा तर्कसंगत नहीं रहे कानून खत्म होंगे। अनेक अधिनियमों में संशोधन किया जाएगा। हर ज्वलंत मुद्दों पर सदन में चर्चा कराएंगे।

इनेलो ने विस में जनहित से जुड़े 16 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने दो मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के लिए जनहित से जुड़े मुद्दों पर 16 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए हैं। इनेलो विधायक अभय चौटाला इसके अलावा मुख्यमंत्री, वित्त, कृषि, शिक्षा, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य और सिंचाई मंत्री से अनेक सवाल भी पूछेंगे। उन्होंने अनेक तारांकित एवं अतारांकित प्रश्न विधानसभा में प्रस्तुत किए हैं। अभय ने कहा कि वह लोकहित से जुड़े सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

विधानसभा के प्रक्रिया व कार्य संचालन संबंधी नियमों के नियम 73 के तहत 10 साल पुराने ट्रैक्टर पर एनसीआर में एनजीटी के पाबंदी लगाने, परिवार पहचान-पत्र के तहत बुजुर्गों की पेंशन काटने, रजिस्ट्रियों में घोटाला, संपत्ति के विवरण के लिए आईडी लागू करने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाली, बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजे, भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन (हरियाणा संशोधन) बिल 2021, बढ़ती बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ रहे भ्रष्टाचार, वर्ष 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने, बढ़ता नशा एवं शराब पीने की आयु सीमा 25 से 21 करने, प्रदेश में हो रहे अवैध खनन, प्रदेश पर बढ़ते कर्ज, डोमिसाइल में 15 साल की सीमा को खत्म कर 5 साल करने इत्यादि मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए हैं। अभय ने कहा कि सरकार इन्हें स्वीकार कर सदन में चर्चा कराए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed