फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Budget: Inflation and no increased burden on kitchen budget

बजट : महंगाई और रसोई के बजट पर नहीं बढ़े भार

Tue, 01 Feb 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Budget: Inflation and no increased burden on kitchen budget
पंचकूला। आम आदमी को बजट से बहुत उम्मीदें हैं। महिलाओं और युवतियों का कहना है कि किचन की महंगाई बहुत बढ़ गई है। इससे सरकार को निजात दिलाने के लिए प्रयास करना चाहिए। दूसरी तरफ सीनियर सिटीजन का कहना है कि सरकार की तरफ से मिलने वाली बैंक की ब्याज दर सीनियर सिटीजन के लिए बढ़ाई जानी चाहिए। सरकार की तरफ से इसे लगातार कम किया गया है।
विज्ञापन

मध्यम वर्ग के लोगों का प्रोत्साहन जरूरी
बजट में मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों का प्रोत्साहन किया जाना जरूरी है। इसमें निम्न करदाताओं की आय सीमा को बढ़ाना चाहिए जिससे कोविड-19 की आपदा से सहमे लोगों को आसानी से सामान्य होने का अवसर मिलेगा। असहायी व्यक्तियों को खासकर आयकर में छूट मिलनी चाहिए। यह 2014 में आखिरी बार पेश की गई थी। उद्योग में बढ़ोतरी का भी ख्याल रखना होगा। - सौम्या चतुर्वेदी, स्टूडेंट्स
विज्ञापन

बजट में महंगाई नहीं बढ़ाई जाए
आम लोगों की समस्याओं को बजट में ध्यान रखना चाहिए। किचन की महंगाई नहीं बढ़नी चाहिए। सभी सामान दो गुना महंगे हो गए हैं। सरकार को बजट पेश करते वक्त इसका ध्यान रखना चाहिए। दाल, आटा, गैस सिलिंडर सहित सभी चीजों की महंगाई कम करनी चाहिए। शिवम मनोचा, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार की संभावनाएं बढ़नी चाहिए
बजट में रोजगार की संभावनाएं बढ़नी चाहिए। सरकार की तरफ से लोगों को रोजगार दिलवाने के प्रयास करना चाहिए। अगर यह व्यवस्था लागू हो गई तो लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। कोविड ने लोगों का रोजगार छीना है। इसलिए बजट में पुख्ता प्रावधान होना चाहिए। विनीता कोहली, विद्यार्थी

सीनियर सिटीजन की ब्याज दर न घटाएं
सरकार की ओर से सीनियर सिटीजन की ब्याज दर बैंक के जमा पैसे पर नहीं घटाई जानी चाहिए। जिन बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलती है वह अपनी जमा पूंजी पर गुजारा करते हैं।सरकार की ओर से महंगाई नहीं बढ़ाई जाए और बजट में सभी बुजुर्गों का ध्यान रखा जाए। कमलेश लोहाट सेक्टर-19 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed