फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BTech courses in Intelligence, Machine Learning, Robotics and Automation will start in Polytechnic College

Panchkula News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक और ऑटोमेशन में बीटेक कोर्स होंगे शुरू

Sat, 29 Apr 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
BTech courses in Intelligence, Machine Learning, Robotics and Automation will start in Polytechnic College
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, और रोबोटिक ऑटोमेशन के बीटेक कोर्स शुरू हो सकते हैं। इसके लिए कॉलेज की ओर से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली को लेटर लिखा गया है। इसके लिए अभी तक अप्रूवल मिलने का इंतजार है। जल्द ही इसके लिए परमिशन मिल सकती है। इससे पॉलिटेक्निक करने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की 30, मशीन लर्निं की 30 और रोबोटिक ऑटोमेशन की 30 सीटें होंगी। इसमें कुल तीनों स्ट्रीम में 90 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए मान्यता कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से दी जाएगी, जिससे कि विद्यार्थियों को पंचकूला में अपनी पढ़ाई करने का मौका मिल सकेगा। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल दलजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा में पहली बार यह कोर्स किसी पॉलिटेक्निक में ट्रायल के तौर पर शुरू किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों की स्किल बेहतरीन होगी। इसके साथ ही विद्यार्थी अपनी पढ़ाई सही तरीके से कर सकें।
विज्ञापन

बॉक्स
पॉलिटेक्निक कर रहे छात्रों को मिलेगा दाखिला
सेक्टर-26 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीटेक दाखिले के लिए इसमें छूट दी जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को बीटेक में कंप्यूटर साइंस में स्किल सीखने के बाद रोजगार के अवसर भी बेहतरीन मिल सकेंगे। प्रिंसिपल दलजीत सिंह ने बताया कि ट्रायल के तौर पर इसे शुरू किया जा रहा है। अगर इसमें बेहतरीन रिस्पांस मिलेगा तो इसमें अन्य स्ट्रीम के लिए भी शुरू किया जाएगा। कम्प्यूटर साइंस में रोजगार के अवसर अधिक मिल रहे हैं। इसलिए विद्यार्थी इसमें आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर साइंस में ट्रायल के तौर पर बीटेक कोर्स शुरू किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों के लिए रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
दलजीत सिंह, प्रिंसिपल, राजकीय पॉलिटेक्निक सेक्टर-26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed