फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Brother murdered in Assam, watchman killed in Panchkula; accused nabbed from a Bengaluru dhaba.

Panchkula News: असम में भाई की हत्या, पंचकूला में चौकीदार का कत्ल, बेंगलुरु के ढाबे से दबोचा गया आरोपी

Fri, 03 Jul 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Brother murdered in Assam, watchman killed in Panchkula; accused nabbed from a Bengaluru dhaba.
ढाबे में वेटर बनकर छिपा था हत्यारोपी, खाना खाने पहुंची पंचकूला पुलिस ने बेंगलुरु में दबोचा
विज्ञापन

असम में भाई की हत्या के बाद पंचकूला में चौकीदार का कत्ल, करीब एक माह बाद आरोपी गिरफ्तार
सेक्टर-11 के निर्माणाधीन मकान में हुई थी चौकीदार की हत्या
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बेंगलुरु तक पहुंची पुलिस
वारदात में इस्तेमाल सरिया और हथौड़ा बरामद करने के लिए लिया जाएगा रिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की हत्या कर फरार हुआ आरोपी बेंगलुरु में एक ढाबे पर वेटर का काम कर रहा था। आरोपी को पकड़ने पहुंची पंचकूला पुलिस की टीम संयोगवश उसी ढाबे में खाना खाने पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पहचान लिया और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी असम में अपने सगे भाई की हत्या के मामले में भी वांछित था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान असम के कोकराझार निवासी तेपोन्ग के रूप में हुई है। पुलिस उसे वीरवार देर रात पंचकूला लेकर पहुंची। शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में इस्तेमाल सरिया और हथौड़ा बरामद किए जा सकें और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस जांच के अनुसार तेपोन्ग ने मार्च 2026 में असम स्थित अपने गांव में अपने सगे भाई की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार होकर पंचकूला आ गया और मजदूरी करने लगा। असम पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। अब पंचकूला पुलिस उसकी गिरफ्तारी की सूचना असम पुलिस को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 27 मई की रात सेक्टर-11 के निर्माणाधीन मकान में तैनात चौकीदार दान बहादुर और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि गुस्से में तेपोन्ग ने लोहे के सरिए और हथौड़े से चौकीदार के सिर और शरीर पर कई वार किए। अत्यधिक रक्तस्राव होने से दान बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें वह रात करीब एक बजे घटनास्थल से भागता दिखाई दिया। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई जांच के आधार पर पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए बेंगलुरु पहुंची।

आरोपी की तलाश में बेंगलुरु पहुंची पुलिस टीम एक दिन भोजन के लिए एक ढाबे पर रुकी। वहां वेटर के रूप में काम कर रहे व्यक्ति पर पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी। पहचान की पुष्टि होने पर स्थानीय पुलिस और ढाबा संचालक को सूचना देकर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया।
अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाएगी कि उसने इन दो हत्याओं के अलावा कहीं अन्य आपराधिक वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed