फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Brother and mother assaulted while trying to save sister; youth suffers ruptured eardrum.

Panchkula News: बहन को बचाने पहुंचे भाई और मां से मारपीट, युवक का कान का पर्दा फटा

Wed, 08 Jul 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Brother and mother assaulted while trying to save sister; youth suffers ruptured eardrum.
अभयपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अभयपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला के साथ उसके ससुराल पक्ष ने मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के भाई और मां के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। घटना में युवक का कान का पर्दा फट गया, जबकि उसकी मां को भी सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, महिला के ससुराल में काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात बाइक पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे विवाद फिर बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला के साथ मारपीट होते देख उसका भाई और मां उसे बचाने पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का कहना है कि चोट लगने से उसके एक कान का पर्दा फट गया, जिसके कारण उसे सुनने में दिक्कत हो रही है। उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में उसकी मां को भी सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद महिला ने सेक्टर-20 थाना पुलिस को शिकायत देकर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी सेक्टर-19 पुलिस चौकी में महिला और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed