{"_id":"686440f1e4c002db7e02de39","slug":"bravo-pwd-departmentthey-prepared-the-sunken-road-by-filling-it-with-bricks-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-124217-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वाह रहे पीडब्ल्यूडी विभाग...ईंटों का गटका भरकर तैयार कर दिया धंसा सड़क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वाह रहे पीडब्ल्यूडी विभाग...ईंटों का गटका भरकर तैयार कर दिया धंसा सड़क मार्ग
विज्ञापन
बरवाला। बरसात की वजह से धंसी गांव टोडा से बरवाला सड़क मार्ग को जोड़ने वाली लिंक सड़क को पीडब्ल्यूडी विभाग ने ईंटों का गटका भरकर खानापूर्ति कर दी है।टांगरी नदी पुल के दोनों ओर बरसाती पानी की निकासी के लिए डाली गई पाइप लाइन की जगह से आधा सड़क मार्ग यह सड़क 28 -29 जून को मानसून की हुई पहली बरसात में धंस गया था। इस वजह से भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही थी। लोगों ने टूटे सड़क मार्ग को गटका बजरी व तारकोल डालकर ठीक करवाने की मांग की है।
ग्रामीण जनक राज, रामकुमार, देशपाल, दलजीत सिंह, पूर्व सरपंच सुनील गुप्ता, सुरेश वर्मा, पूर्व सरपंच जैसलमेर सिंह व अन्य ने पीडब्ल्यूडी विभाग से बरसाती पानी की निकासी के लिए टूटी पुलियों का निर्माण कर स्थाई समाधान करने की मांग की है।
2 साल से टूटी पड़ी है पुलिया
ग्रामीणों ने बताया कि 2023 में भारी बारिश में टागरी नदी में आए पानी के तेज बहाव के कारण दोनों पुलिया पानी के तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। दो वर्ष बीतने के बाद भी आज तक जिला प्रशासन व संबंधित विभाग और न ही विधायक ने इस ओर संज्ञान लिया।
विज्ञापन
कोट...
सड़क मार्ग पर पक्की पुलियों का निर्माण करवाने के लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया सरकार को भेजी गई है। जैसे ही टेंडर पास होगा तो पुलियों का निर्माण कर समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया जाएगा। फिलहाल बरसात के मौसम के कारण लोगों की आवाजाही के वैकल्पिक रास्ते की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है ताकि लोगों का सड़क मार्ग से आना जाना जारी रहे। -अनिल कंबोज, एसडीओ पीडब्ल्यूडी विभाग