{"_id":"69a3504b6f29c7743209b34c","slug":"box-stolen-from-delivery-van-case-registered-on-complaint-of-company-manager-panchkula-news-c-87-1-pan1011-133565-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डिलीवरी वैन से बॉक्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डिलीवरी वैन से बॉक्स चोरी
विज्ञापन
कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-9 में एक डिलीवरी वैन से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कंपनी के मैनेजर पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, कंपनी का गोदाम जीरकपुर में स्थित है। 26 दिसंबर 2026 को कंपनी की गाड़ी गोदाम से पंचकूला के विभिन्न स्थानों पर डिलीवरी देने के लिए रवाना हुई थी। गाड़ी में ड्राइवर हरदीप सिंह और डिलीवरी बॉय संगम मौजूद थे। वाहन में 30 से 40 स्थानों पर सामान पहुंचाया जाना था।
बताया गया कि जब गाड़ी सेक्टर-9 में डिलीवरी के लिए पहुंची, उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहन के पीछे से एक बॉक्स चोरी कर लिया। कंपनी द्वारा आंतरिक जांच में पाया गया कि संबंधित बॉक्स गोदाम से गाड़ी में लोड किया गया था, लेकिन डिलीवरी स्थल पर वह नहीं मिला।
विज्ञापन
कंपनी प्रबंधन का कहना है कि आंतरिक जांच प्रक्रिया के कारण शिकायत दर्ज कराने में कुछ देरी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।