फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Boundary wall broken, animals damaging crops in fields, farmers worried

Panchkula News: चहारदीवारी टूटी, खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे पशु, किसान परेशान

Wed, 14 Feb 2024 03:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Boundary wall broken, animals damaging crops in fields, farmers worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। कस्बे के आसपास के क्षेत्र में सड़कों और खेतों में घूमने वाले संरक्षित पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसको लेकर किसान काफी परेशान हैं। क्षेत्र के किसानों में योगेश्वर शर्मा, भूषण शर्मा, सुरेंद्र कुमार, नरेश कामी, रणधीर सिंह, भोपाल सिंह सुल्तानपुर, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि उनके खेत बरवाला अनाज मंडी के साथ लगते हैं। लेकिन कई महीने से मंडी की चहारदीवारी टूटी होने के कारण मंडी के रास्ते से संरक्षित पशु हमारे खेतों में घुस जाते हैं और खेतों में उगाई गेहूं, सरसों, गन्ना, चारा सहित सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उपरोक्त किसानों ने बताया कि एक ओर तो किसान अभी पिछले दिनों हुई भारी ओलावृष्टि की मार से हुए नुकसान को झेल रहे थे। वहीं अब थोड़ी बहुत बची फसल को संरक्षित पशु नुकसान पहुंचाकर बर्बाद कर रहे हैं। इसको लेकर किसान काफी चिंतित हैं। किसानों ने बताया कि उन्हें अपनी फसलों की रखवाली के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर और पूरा दिनरात खेतों में रहकर अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। किसानों ने बताया कि बरवाला अनाज मंडी में अक्सर संरक्षित पशु झुंडों में घूम रहे हैं। इतना ही नहीं ये पशु खेतों में अपनी फसलों की रखवाली कर रहे किसानों पर कई बार हमला करके उनको घायल भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, बरवाला अनाज मंडी के पास घूम रहे यह लावारिस पशु सड़क से गुजरने वाले लोगों के लिए भी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने कई बार बरवाला अनाज मंडी के अधिकारियों से टूटी दीवार को ठीक करवाने की मांग की है। लेकिन उनकी ओर से आज तक इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया और न ही जिला प्रशासन की ओर से संरक्षित पशुओं की समस्या के लिए कोई उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसको लेकर किसानों में काफी रोष है। किसानों ने कहा कि अगर बरवाला अनाज मंडी की टूटी पड़ी दीवार को जल्द ठीक नहीं करवाया गया तो किसान मंडी दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अनाज मंडी की टूटी पड़ी चहारदीवारी के बारे में जब बरवाला अनाज मंडी के सचिव अनिल कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मंडी की टूटी पड़ी दीवार की जल्द ही कंस्ट्रक्शन करवाकर किसानों की इस समस्या का हल करवा दिया जाएगा।
पीड़ित किसानों ने कहा-
लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे



बरवाला मार्केट कमेटी की ओर से अनाज मंडी की टूटी पड़ी चहारदीवारी को ठीक न करवाने के कारण संरक्षित पशु मंडी के साथ लगते किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है -योगेश्वर शर्मा, किसान


किसानों में है रोष
किसान कई बार मार्केट कमेटी के अधिकारियों और कर्मचारियों से टूटी पड़ी चहारदीवार को ठीक करवाने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन विभाग की ओर से किसानों की इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसको लेकर किसानों में काफी रोष है। -नरेश कुमार, किसान


किसानों पर कर रहे हमला
बरवाला अनाज मंडी में, कस्बे की सड़कोें पर और आसपास के खेतों में संरक्षित पशु दिन-रात झुंडों में घूमते अक्सर देखे जा रहे हैं। जो कि मंडी में आने वाले और खेतों में रखवाली करने वाले किसानों पर हमलावर भी कर रहे हैं-

सुरेंद्र कुमार, किसान

वाहन चालक हो रहे हादसे के शिकार

बरवाला अनाज मंडी और सड़कों पर घूम रहे संरक्षित पशुओं की चपेट में आकर आए दिन वाहन चालक और अन्य लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। लेकिन इस समस्या की ओर सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार और प्रशासन को किसानों और क्षेत्र के लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका हल करवाना चाहिए। -रणधीर सिंह, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed