{"_id":"6a7a33da6395f37c2403abf1","slug":"bouncers-enraged-after-hands-touched-during-a-dance-three-friends-beaten-with-kicks-punches-and-chairs-panchkula-news-c-87-1-pan1011-139836-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डांस के दौरान हाथ छूने पर भड़के बाउंसर, तीन दोस्तों को लात-घूंसों और कुर्सियों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डांस के दौरान हाथ छूने पर भड़के बाउंसर, तीन दोस्तों को लात-घूंसों और कुर्सियों से पीटा
विज्ञापन
सेक्टर-9 के क्लब में मामूली बात पर विवाद बढ़ा, बीयर की टूटी बोतल से हमला करने और जान से मारने की धमकी का आरोप
पीड़ितों का आरोप- आठ-दस बाउंसरों ने लगाया आरोप, दो युवकों की चेन भी गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डांस के दौरान हाथ छूने की मामूली बात पर सेक्टर-9 स्थित एक क्लब में जमकर बवाल हो गया। आरोप है कि बाउंसरों ने तीन दोस्तों को घेरकर लात-घूंसों और कुर्सियों से पीटा, जबकि एक युवक के सिर पर टूटी बीयर की बोतल से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पीरमुछल्ला निवासी सिद्धार्थ खत्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त अंकित दुहन और विकास ढिल्लो के साथ नौ अगस्त की रात करीब 2:15 बजे सेक्टर-9 स्थित कोका क्लब में पार्टी करने गया था। तीनों डीजे कंसोल के पास डांस कर रहे थे। इसी दौरान डांस करते समय सिद्धार्थ का हाथ एक बाउंसर को लग गया। इस बात को लेकर बाउंसर और उसके साथियों ने बहस शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार दोस्तों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बाउंसर ने अन्य साथियों को बुला लिया, जिसके बाद आठ-दस लोगों ने मिलकर तीनों दोस्तों को घेर लिया।
विज्ञापन
बाउंसरों ने रास्ता रोककर किया हमला
सिद्धार्थ का आरोप है कि जब वे नीचे जाने लगे तो बाउंसरों ने उनका रास्ता रोक लिया और लात-घूंसों से हमला शुरू कर दिया। क्लब में रखी कुर्सियों से भी उन्हें पीटा गया। शिकायत के अनुसार अजय नामक बाउंसर ने कांच की खाली बीयर की बोतल तोड़कर उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं विकास के सिर और कान पर भी चोटें आईं।
जान से मारने की धमकी
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद बाउंसर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। क्लब स्टाफ से पूछताछ में उसे अजय, अमित, अक्षय और रिंकू नाम के बाउंसरों की जानकारी मिली। पीड़ितों का कहना है कि वे आरोपियों की पहचान कर सकते हैं। घटना के बाद तीनों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया। बाद में सिद्धार्थ को अधिक रक्तस्राव होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि झगड़े के दौरान अंकित और विकास की सोने की चेन भी गायब हो गई। सेक्टर-5 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।