{"_id":"6ab4cf22902b2f7e600feb02","slug":"bomb-threat-to-panchkula-school-email-received-threatening-to-blow-it-up-with-bomb-search-operation-launched-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला के स्कूल को धमकी: बम से उड़ाने की आई मेल, मचा हड़कंप; स्कूल खाली करवाकर सर्च शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला के स्कूल को धमकी: बम से उड़ाने की आई मेल, मचा हड़कंप; स्कूल खाली करवाकर सर्च शुरू
Thu, 24 Sep 2026 12:50 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:50 PM IST
सार
स्कूल की मेल आईडी पर धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंचकूला सेक्टर-14 स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल को वीरवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूल की ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को परिसर से बाहर निकाल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सेक्टर-14 स्थित स्कूल पहुंची और परिसर की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, वीरवार को स्कूल की मेल आईडी पर धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर को खाली करवाकर जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि पंचकूला के अन्य स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। पुलिस सभी ई-मेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी किसने और किस उद्देश्य से भेजी है। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसर में पुलिस की मौजूदगी में जांच की जा रही है।