{"_id":"67952e5b1cd43c777d079223","slug":"body-found-near-amravati-colony-identified-face-had-been-torn-off-by-dogs-pkl-office-news-c-87-1-pk11006-119022-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अमरावती कॉलोनी के पास मिले शव की हुई पहचान, कुत्तों ने नोच खाया था चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अमरावती कॉलोनी के पास मिले शव की हुई पहचान, कुत्तों ने नोच खाया था चेहरा
विज्ञापन
परिजनों से मृतक की जानकारी लेती पुलिस। संवाद
पंचकूला। अमरावती कॉलोनी के पास पुल के नीचे 23 जनवरी को मिले शव की पहचान हो गई है। शव का चेहरा लावारिस कुत्तों ने नोच खाया था। मृतक पिंजौर रथपुर काॅलोनी निवासी निश्चल शर्मा था।
पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रूपेश चौधरी ने बताया की शनिवार को मृतक के परिजनों ने सेक्टर-6 जिला अस्पताल में बनेे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। युवक टैक्सी स्टैंड से सवारी बैठाने का काम करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि निश्चल शर्मा की मौत सिर पर धारदार हथियार के सात वार से हुई है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक की मां कमला ने बताया कि मंगलवार की सुबह घर से निकला था। शनिवार की सुबह बेटे की हत्या की सूचना मिली।
मां कमला शर्मा ने बताया कि मंगलवार से निकलने के बाद पांच दिन से बेटा निश्चल घर नहीं आया था। अब बेटे के अलावा कोई सहारा नहीं है। टैक्सी पर सवारी बैठाने का काम करके घर का खर्च उठाता था। बेटे के चले जाने के बाद बुढ़ापे का सहारा छीन गया है। बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। थाना प्रभारी पिंजौर इंस्पेक्टर रूपेश चौधरी ने बताया कि हत्या का केस दर्ज करके जांच के लिए टीमें लगा दी गईं हैं।